Thursday, July 10, 2025
Homeक्राइम न्यूजघर छोड़ कर जाने से पहले नाबालिग किशोरी ने पिता को किया...

घर छोड़ कर जाने से पहले नाबालिग किशोरी ने पिता को किया मैसेज, ‘मैं आपको बहुत याद करूंगी, लव यू पापा…’

केकड़ी (आदित्य न्यूज़ नेटवर्क) अजमेर जिले के ग्रामीण इलाके में 14 साल की नाबालिग किशोरी के घर से लापता होने का मामला सामने आया है। ना​बालिग किशोरी ने घर छोड़ने से पहले अपने पिता को मैसेज किया कि पापा मैं आप को बहुत याद करुंगी। मैं आप को हमेशा के लिए छोडकर जा रही हूं। आप उस के घरवालों को कुछ मत कहना। मैसेज के अंत में उसने LOVE U Papa लिखा और फोन बंद कर दिया। किशोरी के पिता ने थाने में एक लड़के पर शक जताते हुए मामला दर्ज कराया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार परिवार के सदस्य अलग कमरे में सो रहे थे तथा किशोरी अलग कमरे में सो रही थी। सुबह 3 बजे मोबाइल पर मैसेज किया और घर छोड़ कर चली गई। वो घर से कितने बजे निकली इसके बारे में कुछ भी नहीं कहा जा सकता। किशोरी के गायब होने का पता सुबह 5 बजे चला। जब वह उठे तो किशोरी अपने कमरे से गायब थी। जिस मोबाइल से उसने मैसेज किया, वह भी बंद आ रहा है। आसपास सहित हरसंभव स्थानों पर तलाश की तो एक लड़के की गतिविधियां संदिग्ध नजर आई। लड़के व किशोरी के हाथ से लिखा हुआ एक पत्र भी बिस्तर में मिला है। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।

RELATED ARTICLES