Monday, January 20, 2025
Home सामाजिक जलती रहेगी अखण्ड ज्योत, नवीन कार्यकारिणी ने लिया संकल्प

जलती रहेगी अखण्ड ज्योत, नवीन कार्यकारिणी ने लिया संकल्प

केकड़ी। श्री नेमिनाथ अखंड ज्योत समिति बोहरा कॉलोनी केकड़ी की बैठक नेमिनाथ संत सदन में आयोजित की गई। बैठक में समिति की नवीन कार्यकारिणी गठित की गई। जिसमे विनोद कुमार जैन हिंगोनिया को अध्यक्ष बनाया गया। कमलेश जैन मनोहरपुरा, राजेंद्र जैन गोरधा, रमेश रांटा, प्रेमचंद नासिरदा व पारस जैन रोपां को संरक्षक, चेतन जैन कालेड़ा को सचिव, संजय जैन जूनियां को कोषाध्यक्ष, लाभचंद बघेरा को सह कोषाध्यक्ष, अविनाश सिंघल व रमेश जैन मेहरूकला को उपाध्यक्ष, घनश्याम जैन को सह मंत्री, महावीर जैन जूनियां को संगठन मंत्री, दिलीप जैन को प्रचार मंत्री, पीयूष जैन को सह प्रचार मंत्री, कैलाश जैन, विनोद जैन मेहरूकलां व अशोक जैन मेहरूकलां को प्रवक्ता एवं पारस जैन नासिरदा को मीडिया प्रभारी बनाया गया। निर्मल बघेरा, राजकुमार नासिरदा, अशोक कुहाड़ा, सुशील नासिरदा, चेतन जैन बिसुन्दनी, दिनेश कालेड़ा, हेमंत जैन सावर, कैलाश रांटा, विनोद जैन मेहरूकला व अशोक जैन जूनिया को कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया। निर्विरोध निर्वाचन की घोषणा के बाद सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का तिलक व माल्यार्पण से स्वागत किया गया।

RELATED ARTICLES