Sunday, February 22, 2026
Homeशिक्षातनीषा व प्राची को मिलेगा इंदिरा प्रियदर्शनी अवार्ड

तनीषा व प्राची को मिलेगा इंदिरा प्रियदर्शनी अवार्ड

केकड़ी, 6 फरवरी (आदित्य न्यूज नेटवर्क): आन एकेडमी विद्यालय में सत्र 2021-22 में 12वीं वाणिज्य की छात्रा रही तनीषा जैन पुत्री मनीष लोढ़ा एवं प्राची गुप्ता पुत्री घनश्याम गुप्ता का चयन इंदिरा प्रियदर्शनी अवार्ड के लिए हुआ है। पुरस्कार के तहत दोनों छात्राओं को राज्य सरकार द्वारा एक—एक लाख रुपए प्रदान किए जाएंगे। विद्यालय निदेशक वीर सिंह अलूदिया एवं प्राचार्या वन्दना सांखला ने इंदिरा प्रियदर्शनी अवार्ड के लिए चयनित होने पर दोनों छात्राओं को शुभकामनाएं देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की है।

RELATED ARTICLES