Site icon Aditya News Network – Kekri News

तिरंगे की थीम में सजी महिलाएं, विश्व शांति की मंगल कामना की, मंदिर में गूंजे भक्तामर के श्लोक

केकड़ी: बोहरा कॉलोनी स्थित नेमिनाथ मंदिर में भक्तामर पाठ करती महिलाएं।

केकड़ी, 16 अगस्त (आदित्य न्यूज नेटवर्क): स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मंगलवार रात्रि को राजुल महिला मंडल की ओर से बोहरा कॉलोनी स्थित नेमिनाथ मंदिर में सामूहिक भक्तामर पाठ का आयोजन किया गया। अध्यक्ष चंद्रकला जैन ने बताया कि सदस्याओं ने तिरंगे की थीम पर गणवेश पहन कर भक्तामर स्त्रोत्र का पाठ किया तथा विश्व शांति की मंगल कामना की। इस दौरान आरती, नेमिनाथ चालीसा, भक्ति नृत्य समेत अन्य प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।

विजेताओं को किया सम्मानित कार्यक्रम की पुण्यार्जक मंजू जैन, आशा जैन, कामोदा जैन, टीना जैन व अंजु सिंघल ने प्रतियोगिताओं में विजेता रही अलका जैन, अरुणा बंसल, गुणमाला जैन, मैना गोयल व मैना धूंधरी को पारितोषिक देकर सम्मानित किया। आयोजन में संरक्षक शकुंतला रांटा, मंत्री नीतू सिंघल, कोषाध्यक्ष चंद्रकांता जैन, उपाध्यक्ष आरती जैन, मंजू जैन, प्रतिभा जैन सहित अन्य सदस्याओं ने सहयोग किया।

Exit mobile version