Site icon Aditya News Network – Kekri News

दिव्यांगों को मिले सम्मान से जीने का हक

केकड़ी। यहां शुक्रवार को राजस्थान प्रदेश विकलांग संघ की ओर से विश्व विकलांग दिवस जागरुकता दिवस के रूप में मनाया गया। प्रदेश अध्यक्ष महावीर प्रसाद रेगर ने दिव्यांगजनों के अधिकारों के बारे में जानकारियां देते हुए कहा कि समाजसेवा के क्षेत्र में दिव्यांगों का महत्वपूर्ण योगदान है। इन्हें भी सम्मान से जीने का हक मिलना चाहिए। कार्यक्रम में रोशन अली, शंकरलाल नायक, राजाराम कुम्हार, शहजाद अली, पप्पू कीर, धनराज तेली, सुभाष नायक, राधेश्याम साहू, गोविन्द राम सिंधी, सीमा नायक, रजनी सिंधी, किरण नायक, मुकेश रेगर समेत कई दिव्यांगजन मौजूद रहे।

Exit mobile version