Site icon Aditya News Network – Kekri News

निरंकारी संत समागम में नजर आएगा भक्ति, प्रेम व आनंद का अनूठा संगम

निरंकारी संत समागम के तैयार किए गए पाण्डाल का मुख्यद्वार।

केकड़ी (आदित्य न्यूज नेटवर्क) निरंकारी सतगुरु माता सुदीक्षा महाराज की पावन अध्यक्षता में महाराष्ट्र का 55वां वार्षिक निरंकारी सन्त समागम दिनांक 11, 12 एवं 13 फरवरी, 2022 को वर्चुअल रूप में आयोजित किया जाएगा। समागम में भक्ति, प्रेम व आनंद का अनूठा संगम नजर आएगा। विश्व भर के सभी श्रद्धालु इसका घर बैठे आनन्द उठा सकेंगे। केकड़ी ब्रांच मुखी अशोक कुमार रंगवानी ने बताया कि समागम का सीधा प्रसारण मिशन की वेबसाइट पर सायं 5 से रात्रि 9 बजे तक तथा साधना टी.वी. चैनल पर सायं 6 से रात्रि 9 बजे तक होगा। मीडिया सहायक राम चन्द टहलानी ने बताया कि इस वर्ष के समागम का विषय ‘विश्वास, भक्ति, आनंन्द’ है। वैश्विक महामारी कोविड-19 को ध्यान में रखते हुए समागम सेवाओं में संलग्न एवं सम्मिलित होने वाले सभी प्रतिभागियों का कोविड (RT-PCR) या Rapid Antigen test किया जा रहा है। इसके अलावा कोविड-19 के दो बार का टीकाकरण भी अनिवार्य किया गया है। समागम के दौरान थर्मल स्क्रीनिंग, मास्क, सेनेटाइजेशन एवं सोशल डिसटेंसिंग का पूरा ध्यान रखा जाएगा।

सतगुरु माता सुदीक्षा महाराज की फाइल फोटो।

समागम के मुख्य कायर्क्रमः- समागम का शुभारम्भ 11 फरवरी, 2022 (शुक्रवार) को सायं 5 बजे होगा। जिसमे सतगुरु माता सुदीक्षा महाराज ‘मानवता के नाम संदेश’ प्रेषित करेंगी। दूसरे दिन 12 फरवरी, 2022 (शनिवार) को सेवादल की रैली निकाली जाएगी। तीसरे दिन 13 फरवरी, 2022 (रविवार) को सायं 5 बजे से सत्संग का कार्यक्रम आरम्भ होगा। जिसमें गीतों, कविताओं एवं विचारों को प्रस्तुत किया जाएगा। इसके अतिरिक्त एक ‘बहुभाषीय कवि सम्मेलन’ का आयोजन भी किया जाएगा। इसका विषय ‘श्रद्धा भक्ति विश्वास रहे, मन में आनंद का वास रहे’ रखा गया है। सतगुरु माता सुदीक्षा महाराज के प्रवचनों के बाद समागम का समापन होगा।

Exit mobile version