केकड़ी। श्री नेमिनाथ दिगंबर जैन मंदिर बोहरा कॉलोनी में दिगम्बर जैन आचार्य इंद्रनंदी महाराज व केकड़ी गौरव बालाचार्य निपूर्णनंदी महाराज तथा आर्यिका कमलश्री माताजी के सानिध्य में नेमिनाथ जैन पाठशाला का शुभारंभ किया गया । पाठशाला संचालक राजेंद्र कुमार जैन गोरधा ने बताया कि पाठशाला संचालन में रामनिवास जैन गुलगांव, महावीर प्रसाद जैन जूनियां, रमेश रांटा बघेरा, अविनाश सिंहल बघेरा आदि सहयोग कर रहे है। जैन पाठशाला में अध्यापन के लिए चंद्रकांता जैन कुहाड़ा, टीना जैन रोपां, रुकमणी जैन जूनियां, सरस्वती जैन सावर, लक्ष्मी जैन बघेरा व अरुणा बंसल कालेड़ा ने अपनी सहमति प्रदान की है।
नौनिहाल लेंगे जैन धर्म की शिक्षा

