केकड़ी (आदित्य न्यूज नेटवर्क) पाप मोचनी एकादशी के अवसर पर सोमवार को पुरानी केकड़ी स्थित प्राचीन चारभुजा मंदिर में विविध आयोजन हुए। इस दौरान सुबह भगवान चारभुजा नाथ की प्रतिमा का दूध, दही, पंचामृत व इत्र से अभिषेक किया गया। अभिषेक के बाद चारभुजा नाथ की प्रतिमा का खाटू श्याम के रूप में आकर्षक श्रृंगार किया गया। दोपहर में श्याम महिला मित्र मण्डली की ओर से भजन कीर्तन का आयोजन हुआ। जिसमे नवरतन माहेश्वरी, सूरज विजय, प्रियंका विजय, संगीता सोनी, प्रेम विजय, उषा विजय आदि ने एक से बढ़कर एक भजन प्रस्तुत किए। भजनों की प्रस्तुति के दौरान महिलाओं ने भावविभोर होकर नृत्य किया। ओसरा पुजारी नन्द किशोर पाराशर ने महाआरती के बाद प्रसाद वितरित किया।