Thursday, January 16, 2025
Home धर्म एवं संस्कृति फागोत्सव की धूम, विभिन्न मंदिरों में हुए आयोजन

फागोत्सव की धूम, विभिन्न मंदिरों में हुए आयोजन

केकड़ी (आदित्य न्यूज नेटवर्क) कस्बे में इन दिनों फागोत्सव की धूम है। शनिवार को माधवी महिला सेवा समिति द्वारा देवगांव गेट स्थित बालाजी की बगीची में फाग उत्सव धूमधाम व श्रद्धा के साथ मनाया गया। प्रारंभ में विधिवत पूजन किया गया। उसके बाद उपस्थित महिलाओं द्वारा होलिया में उड़े रे गुलाल…, फूलों संग होली खेले बिहारी…, श्याम थाने रिझायो पुष्पों संग…, होली आई होली आई होली आई मस्ती छाई मस्ती छाई… सहित अनेक रसिया गीतों का गायन हारमोनियम चंग व डफ की थाप पर किया। इस मौके पर फूलों से होली खेली गई व श्रृंगार झांकी सजाई गई तथा प्रसाद वितरण किया गया। माधवी महिला सेवा समिति की अध्यक्ष कौशल्या गर्ग ने बताया कि इस कार्यक्रम में मधु अग्रवाल, संतोष गुप्ता, प्रभा गर्ग, रीटा चौकड़ीवाल, बीना अग्रवाल, अलका चौकड़ीवाल, चंद्रकांता गर्ग, रेखा गर्ग, पिंकी बाहेती, पूजा गर्ग, इंद्रा नुहाल, कुसुम राठी, कला गोयल समेत कई महिलाएं उपस्थित रही।

विश्वकर्मा मन्दिर खाती मोहल्ला केकड़ी

विश्वकर्मा मन्दिर खाती मोहल्ला केकड़ी में महिला शाखा सभा द्वारा फागोत्सव का आयोजन किया गया। फागोत्सव की शुरुआत में दीप प्रज्वलन किया गया। इस अवसर पर महिला शाखा की सदस्यों द्वारा जिलाध्यक्ष बंशीलाल कींजा, तहसील अध्यक्ष रामेश्वर सिलक, मन्दिर अध्यक्ष सम्पत जां​गिड़, युवा अध्यक्ष किशोर  कींजा, मन्दिर पुजारी भैरू महाराज का माल्यार्पण व साफा बन्धन कर स्वागत किया गया। महिला शाखा सभा अध्यक्ष रतनी देवी का भी माल्यार्पण व शाल ओढ़ाकर स्वागत किया गया। मन्दिर समिति कोषाध्यक्ष आत्माराम कींजा द्वारा फाग महोत्सव की व्यवस्थाओं का संचालन किया गया। प्रचार मंत्री लालचन्द जांगिड़ ने बताया कि इस अवसर पर महिलाओं ने एक से बढ़कर एक फ़ाग गीत व भजन प्रस्तुत किए। भजनों की प्रस्तुतियों पर महिलाओं ने भाव विभोर होकर नृत्य किया। महिलाओं ने रंग बिरंगी गुलाल उड़ाकर, गुलाबी फूलों कि होली खेली।फागोत्सव का समापन आरती व प्रसाद वितरण से किया गया।

RELATED ARTICLES