केकड़ी (आदित्य न्यूज नेटवर्क) श्री दिगंबर जैन महिला महासमिति संभाग केकड़ी द्वारा अतिशय क्षेत्र बघेरा में फाग उत्सव का आयोजन किया गया। फाग उत्सव में 45 महिला सदस्य उपस्थित रही। शुरुआत में ढोल ढमाकों के साथ सभी सदस्याओं का गुलाल लगाकर स्वागत किया गया। डांस तंबोला गेम में इंदु बाकलीवाल, संगीता सोगानी, पायल पाण्ड्या, रेणु सोनी, चंद्रप्रभा जैन, पन्नामणि जैन, उषा कटारिया, डिंपल बज, अलका ठोलिया, नीता टोंग्या, सीमा गदिया, दीप्ति कटारिया, संगीता गंगवाल, किरण गंगवाल व मीनाक्षी सेठी विजेता रही। अध्यक्ष नीता गदिया ने बताया कि फागुन की रानी का खिताब पन्नामणि जैन को दिया गया। संचालन शकुन्तला रांवका ने किया। फाग उत्सव के बाद शांतिनाथ दिगम्बर जैन मंदिर में 48 दीपक से भक्तामर की आरती की गई। आयोजन में चंद्रप्रभा जैन, सुनीता पाटनी, निधि सोनी, निधि पांड्या, भावना जैन, रीना गदिया, अर्पणा डेवडिया, सीमा गदिया, सुनीता विनोद पाटनी, गुणमाला रांटा, रेनू कटारिया आदि ने सहयोग किया।
