Friday, July 18, 2025
Homeक्राइम न्यूजफॉर्म पोण्ड में गिरी ट्रैक्टर ट्रॉली में बैठी महिलाएं, एक की मौत,...

फॉर्म पोण्ड में गिरी ट्रैक्टर ट्रॉली में बैठी महिलाएं, एक की मौत, एक बच्चे के डूबे होने की आशंका, एक दर्जन से अधिक घायल

केकड़ी, 21 अक्टूबर (आदित्य न्यूज नेटवर्क): यहां कादेड़ा रोड स्थित खेतों में काम के लिए महिला मजदूरों को लेकर जा रहा ट्रैक्टर असंतुलित हो गया। असंतुलित होने से ट्रैक्टर ट्रॉली में बैठी 30—35 महिला मजदूर फॉर्म पोण्ड में जा गिरी। घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। कुछ महिलाएं अपने स्तर पर बाहर आ गई, वहीं कुछ महिलाओं को आसपास के खेतों में काम कर रहे किसानों ने बाहर निकाल दिया। हादसे में एक महिला की मौत हो गई एवं एक अन्य महिला व एक छह वर्षीय बच्चा लापता बताया जा रहा है। हादसे में 13 अन्य महिला मजदूरों के घायल होने की भी सूचना है।

केकड़ी: ट्रैक्टर हादसे के बाद मौके पर जमा भीड़।

मौके पर मची चीख पुकार प्राप्त जानकारी के अनुसार भेरु गेट निवासी बलवीर बलाई खेतों में काम करने के लिए काजीपुरा सहित अन्य क्षेत्र की महिला मजदूरों को लेकर अपने खेत पर जा रहा था। खेत से पहले मोड़ पर ट्रैक्टर असंतुलित हो गया और ट्रॉली में बैठी सभी महिलाएं पानी से लबालब फॉर्म पोण्ड में गिर गई। हादसे के बाद मौके पर चीख पुकार मच गई। सूचना पर केकड़ी शहर एवं सदर थाना पुलिस के जवान मौके पर पहुंचे और राहत कार्य को आगे बढ़ाया।
केकड़ी: कादेड़ा रोड स्थित फॉर्म पोण्ड।

काजीपुरा निवासी महिला की मौत हादसे में काजीपुरा निवासी बाबूड़ी बाई घोसी उम्र 58 वर्ष की मौत हो गई। वहीं सीता देवी तेली, ललिता देवी, सुमित्रा देवी तेली, सेवा, निर्मला, कमला तेली, पांचीदेवी महावर, गीतादेवी तेली, माया देवी तेली, छोटी नायक, सीता साहू, गणेशी व मीरा को घायलावस्था में अस्पताल लाया गया है। जहां इनका उपचार किया जा रहा है।

RELATED ARTICLES