Site icon Aditya News Network – Kekri News

बाइक पर आया सांता क्लॉज

केकड़ी। इम्मानुएल मिशन उच्च माध्यमिक विद्यालय में शुक्रवार को क्रिसमस-डे सेलिब्रेट किया गया। जिसमें विद्यार्थियों ने विभिन्न प्रकार के डांस व सॉन्गस की रंगारंग प्रस्तुतियां दी। मीनल एण्ड ग्रुप ने मेरी क्रिसमस…, नैन्सी एण्ड ग्रुप ने धरती पर जन्मा… गाने पर डांस की प्रस्तुति दी। अध्यापिका विदुषी न्याती ने कक्षा 8 की छात्राओं के साथ ईसा मसीह के जन्म से सम्बन्धित सामुहिक गान की प्रस्तुति दी। इस दौरान सांता क्लॉज का मोटर साइकिल पर आना तथा बच्चों को उपहार व मिठाईयां वितरित करना सबके आकर्षण का केन्द्र रहा। प्रधानाध्यापिका रीता सुना ने गीत प्रस्तुत कर वाहवाही लूटी। इस अवसर पर विद्यालय प्रांगण को क्रिसमस ट्री, विभिन्न झांकियों व गुब्बारों से सजाया गया। कार्यक्रम का संचालन विदुषी न्याती ने किया। व्यवस्थापक बिचित्र सुना ने क्रिसमस पर्व का महत्व बताया। कार्यक्रम में विद्यालय के सभी अध्यापक अध्यापिकाओं ने सहयोग किया।

Exit mobile version