Thursday, January 16, 2025
Home विधिक सेवा बार चुनाव: अध्यक्ष समेत दो अन्य पदों पर त्रिकोणीय संघर्ष होने से...

बार चुनाव: अध्यक्ष समेत दो अन्य पदों पर त्रिकोणीय संघर्ष होने से रोचक हुए चुनाव

केकड़ी (आदित्य न्यूज नेटवर्क) बार एसोसिएशन केकड़ी की नवीन कार्यकारिणी का गठन करने के लिए शुक्रवार को मतदान होगा। उपाध्यक्ष, कोषाध्यक्ष, वित्त सचिव, पुस्तकालयाध्यक्ष एवं कार्यकारिणी सदस्यों के 4 पदों के लिए पहले ही निर्विरोध निर्वाचन हो चुका है। शुक्रवार को अध्यक्ष, महासचिव तथा सामाजिक एवं कल्याण सचिव के लिए मतदान होगा। तीनों पदों पर 3—3 प्रत्याशी भाग्य आजमा रहे है।​ कुल आठ पदों पर निर्विरोध निर्वाचन के बाद शेष रहे तीनों पदों पर त्रिकोणीय संघर्ष होने से बार के चुनाव रोचक मोड पर पहुंच चुके है।

बार एसोसिएशन केकड़ी में महासचिव पद के दावेदार कमलेश कुमार शर्मा, महेन्द्र चौधरी व विशाल राजपुरोहित।

निर्वाचन अधिकारी चेतन धाभाई ने बताया कि अध्यक्ष पद के लिए सूर्यकान्त दाधीच, भूपेन्द्रसिंह राठौड़ व गजेन्द्र कुमार गर्ग, महासचिव पद के लिए विशाल राजपुरोहित, कमलेश कुमार शर्मा व महेन्द्र कुमार चौधरी एवं सामाजिक एवं कल्याण सचिव पद के लिए सोनू सेन, पवन कुमार राठी व सुनील कुमार जैन के मध्य मुकाबला है। उपाध्यक्ष पद पर राम अवतार मीणा, कोषाध्यक्ष पद पर कुश कुमार बागला, वित्त सचिव पद पर सुरेन्द्र सिंह धन्नावत, पुस्तकालयाध्यक्ष पद पर विजेन्द्र कुमार पाराशर एवं कार्यकारिणी सदस्यों के चार पदों पर गजेन्द्र कुमार पाराशर, वीर विक्रमसिंह, राजेश कुमार शर्मा व विष्णुकुमार साहू पहले ही निर्विरोध निर्वाचित घोषित हो चुके है।

बार एसोसिएशन केकड़ी में सामाजिक एवं कल्याण सचिव पद के दावेदार सोनू सेन, पवन कुमार राठी व सुनील कुमार जैन।

सहायक निर्वाचन अधिकारी सीताराम कुमावत ने बताया कि मतदान का समय सुबह 9 बजे से अपरान्ह 3 बजे तक रखा गया है। मतदान प्रक्रिया अभिभाषक कक्ष में संपादित की जाएगी। मतगणना मतदान समाप्ति के तुरंत पश्चात होगी। मतगणना पूरी होते ही परिणाम घोषित कर दिया जाएगा। इन चुनावों में कुल 150 वकील मताधिकार का प्रयोग करेंगे।

RELATED ARTICLES