Site icon Aditya News Network – Kekri News

बिजली कटौती पर भाजपा ने जताया रोष, विद्युत निगम कार्यालय के बाहर किया प्रदर्शन

विद्युत निगम कार्यालय के बाहर प्रदर्शन करते भाजपा कार्यकर्ता।

केकड़ी (आदित्य न्यूज नेटवर्क) भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया के निर्देशानुसार अजमेर देहात जिलाध्यक्ष देवीशंकर भूतड़ा के मार्गदर्शन में भाजपा केकडी शहर मण्डल द्वारा शुक्रवार को बिजली कटौती के विरोध में विद्युत निगम कार्यालय के बाहर नारेबाजी कर प्रदर्शन किया गया। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी की व प्रदर्शन किया। भाजपा नेताओं का कहना रहा कि गर्मी के मौसम को देखते हुए सरकार को पहले से ही तैयारी रखनी चाहिए थी। लेकिन सरकार पूर्वानुमान लगाने में नाकाम रही। इसका खामियाजा प्रदेश की जनता को भुगतना पड़ रहा है। आमजन के हितों को देखते हुए बिजली कटौती में राहत दी जाए तथा बिजली आपूर्ति व्यवस्था सुचारु की जाए। इस मौके पर भाजपा नेता राजेन्द्र विनायका, मण्डल अध्यक्ष अनिल राठी, प्रधान होनहार सिंह राठौड़, महामंत्री रामबाबू सांगरिया व कमल सांखला, नेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र चौधरी, युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष मनोज कुमावत, महिला मोर्चा जिला उपाध्यक्ष पूनम कंवर, किसान मोर्चा जिला मंत्री धनराज चौधरी, एससी मोर्चा जिला महामंत्री धनराज नायक, शैक्षिक प्रकोष्ठ जिला सह संयोजक रोहित जांगिड़, ओबीसी मोर्चा शहर अध्यक्ष श्रीराम आचार्य, मण्डल उपाध्यक्ष राज राजेश्वर व्यास, पार्षद मिश्रीलाल डसानियां, युवा मोर्चा उपाध्यक्ष ओम प्रकाश माली, भंवर सिंह राठौड़ सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Exit mobile version