Site icon Aditya News Network – Kekri News

बुजुर्ग महिला को बातों में उलझाकर पार किए सोने के जेवर

घटना के बारे में परिजन को जानकारी देती पीड़िता।

पीड़िता कजोड़ी देवी दरोगा

केकड़ी (आदित्य न्यूज नेटवर्क) यहां पुरानी केकड़ी में अज्ञात महिला बदमाश ने बुजुर्ग महिला को बातों में उलझाकर गले में पहने लगभग 10 ग्राम सोने के जेवर पार कर लिए। प्राप्त जानकारी के अनुसार छीपा मोहल्ला निवासी कजोड़ी देवी दरोगा पत्नी नन्दसिंह देवड़ा दोपहर में अपने घर के बाहर बैठी थी। इस दौरान वहां आई एक महिला ने उनसे पेंशन आदि के बारे में जानकारी प्राप्त की तथा कहा कि पेंशन राशि का वेरिफिकेशन करने के लिए फोटो लेनी है। इसलिए अपने गले में पहले जेवर को उतार कर रख दो। महिला ने गले में पहने सोने के जेवर उतार कर गद्दे के नीचे रख दिए। थोड़ी देर बाद वह महिला वहां से चली गई। वहीं बुजुर्ग महिला भी अपने कामकाज में व्यस्त हो गई। लगभग दो घण्टे बाद वृद्धा ने जेवर संभाले तो वे वहां से गायब मिले। जेवर गायब होने का पता चलते ही वृद्धा के पैरों तले जमीन खिसक गई। सूचना मिलने पर केकड़ी शहर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और पीड़ित महिला से वारदात के बारे में जानकारी ली। थानाधिकारी सुधीर कुमार उपाध्याय ने बताया कि महिला के बारे में पता लगाने के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगाले जाएंगे।

Exit mobile version