केकड़ी (आदित्य न्यूज नेटवर्क) दिगम्बर जैन खंडेलवाल समाज की बैठक देवगांव गेट विद्यासागर मार्ग स्थित चंद्रप्रभु चैत्यालय में आयोजित की गई। बैठक में नवीन कार्यकारिणी का गठन करते हुए भंवरलाल बज को आगामी दो वर्ष के लिए समाज का अध्यक्ष बनाया गया। समाजबंधुओं ने निवर्तमान अध्यक्ष मनोज पाण्ड्या का माल्यार्पण कर स्वागत किया। नवनियुक्त अध्यक्ष भंवर बज ने धर्म एवं समाज हित में कार्य करने की प्रतिबद्धता जताई। बैठक में कैलाश चंद सोनी, सुरेन्द्र सोनी, सुभाष पाटनी, महावीर टोंग्या, ज्ञानचंद जैन सहित अन्य ने भी विचार व्यक्त किए। इस मौके पर उपाध्यक्ष सुरेश गंगवाल, मंत्री कैलाश चंद सोनी मेवदा वाले, प्रचार मंत्री नरेश जैन सहित समाज के कई जने मौजूद रहे।