केकड़ी (आदित्य न्यूज नेटवर्क) भाजयुमो के आव्हान पर राजस्थान विधानसभा का घेराव करने के लिए मंगलवार को केकड़ी के सैंकड़ों भाजपा कार्यकर्ता जयपुर के लिए रवाना हुए। भाजपा नेता राजेन्द्र विनायका ने कार्यकर्ताओं के दल को भाजपा की झण्ड़ी दिखाकर जयपुर के लिए रवाना किया। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए विनायका ने कहा कि गहलोत सरकार रीट परीक्षा में हुई धांधली की निष्पक्ष जांच से बचना चाहती है। क्योंकि धांधली के तार सरकार से जुड़े हुए है। भाजपा सीबीआई से जांच की मांग को लेकर आंदोलनरत है। ताकि 26 लाख युवाओं को न्याय मिल सके।
ये रहे मौजूद इस मौके पर भाजपा नेता राजेन्द्र विनायका, पंचायत समिति प्रधान होनहार सिंह राठौड़, पूर्व पालिकाध्यक्ष अनिल मित्तल, शहर मण्डल अध्यक्ष अनिल राठी, महामंत्री कमल सांखला, नेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र चौधरी, भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष मनोज कुमावत, भाजयुमो जिला महामंत्री देवव्रत सिंह, पार्षद लोकेश साहू, श्याम सुन्दर शास्त्री, विनोद गोठरवाल, रोहित जांगिड़, राज राजेश्वर व्यास, अरविन्द लौहार समेत अनेक भाजपा कार्यकर्ता व पदाधिकारी मौजूद रहे।