Site icon Aditya News Network – Kekri News

भाजपा कार्यसमिति की बैठक में संगठन को मजबूत करने पर दिया बल

केकड़ी। भाजपा शहर मंडल की कार्यसमिति बैठक रविवार को अजमेर रोड स्थित विनायक वाटिका में आयोजित की गई। चार सत्र में आयोजित बैठक के दौरान वक्ताओं ने कार्य समिति की उपयोगिता, संगठन की रीति—नीति एवं संगठन को मजबूत बनाने के बारे में विस्तार से विचार व्यक्त किए। वन्देमातरम के सा​थ शुरु हुए उद्घाटन सत्र में भाजपा नेता राजेन्द्र विनायका, जिला उपाध्यक्ष सत्यनारायण चौधरी, पूर्व चेयरमैन किशनलाल डसानियां, पूर्व चेयरमैन अनिल मित्तल, मण्डल अध्यक्ष अनिल राठी, नेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र चौधरी, पूर्व मण्डल अध्यक्ष रामनिवास तेली व कन्हैयालाल जेतवाल मंचासीन रहे। शुरुआत में अतिथियों ने भारत माता, पण्डित दीनदयाल उपाध्याय व श्यामाप्रसाद मुखर्जी के चित्र के सम्मुख माल्यार्पण व दीप प्रज्वलन किया। द्वितीय सत्र में महिला मोर्चा जिला उपाध्यक्ष पूनम कंवर व मण्डल महामंत्री रामबाबू सांगरिया मंचासीन रहे। तृतीय सत्र में मंचासीन पार्षद उषा जैन व मण्डल महामंत्री अर्जुन सिंह शक्तावत ने राजनीतिक प्रस्ताव रखा। समापन सत्र में शहर मंडल उपाध्यक्ष विमला डसानियां, युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष मनोज कुमावत, अनुसूचित जाति मोर्चा जिला महामंत्री धनराज नायक, किसान मोर्चा जिला मंत्री धनराज चौधरी, पार्षद मिश्रीलाल डसानियां, भाजपा नेता दशरथ साहू एवं कोषाध्यक्ष व पार्षद लोकेश साहू मंचासीन रहे। पार्षद प्रीति जैन ने आभार जताया। राष्ट्रगान के साथ कार्यसमिति की बैठक सम्पन्न हुई। संचालन मण्डल महामंत्री रामबाबू सागरिया व अर्जुन सिंह शक्तावत ने किया। इस मौके पर मण्डल कार्यकारिणी के पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं कई भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Exit mobile version