केकड़ी (आदित्य न्यूज़ नेटवर्क) भाजपा शहर मण्डल पंचायती राज प्रकोष्ठ की ओर से शुक्रवार को सामाजिक न्याय पखवाड़ा के तहत प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभार्थियों का सम्मान किया गया। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने लाभार्थियों के घर जाकर उनका सम्मान किया तथा पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरुकर करते हुए गमले व एलईडी बल्व भेंट किए। इस मौके पर भाजपा नेता राजेंद्र विनायका, प्रधान होनहार सिंह राठौड़, मण्डल अध्यक्ष अनिल राठी, पंचायत राज प्रकोष्ठ के केकड़ी शहर संयोजक विनोद गोठरवाल, मंडल महामंत्री रामबाबू सागरिया, अर्जुन सिंह शक्तावत, नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र चौधरी, युवा मोर्चा देहात जिला उपाध्यक्ष मनोज कुमावत, किसान मोर्चा जिला मंत्री धनराज चौधरी, शैक्षिक प्रकोष्ठ जिला सह संयोजक रोहित जांगिड़, प्रकोष्ठ के सह संयोजक श्योजीराम जाट, पूर्व पार्षद धनराज कच्छावा व दुर्गा सिंह सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे। अंत में प्रकोष्ठ के संयोजक विनोद गोठरवाल ने आभार जताया।

इसी प्रकार बावन माता ग्रामीण ग्रामीण मंडल सावर की ओर से ग्राम पंचायत टांकावास के ग्राम मोडी में सामाजिक न्याय पखवाड़े के तहत पीए आवास योजना के लाभार्थियों का सम्मान किया गया। कार्यक्रम के जिला प्रभारी विजय प्रताप सिंह शक्तावत उर्फ रॉबिन बना ने लाभार्थियों को सम्मानित किया। इस मौके पर सामाजिक न्याय पखवाड़ा के जिला समन्वयक एवं जिला महामंत्री रायचंद बागड़ी, मंडल अध्यक्ष कालूराम माली, युवा मोर्चा अध्यक्ष मंजीत सिंह शक्तावत, पंचायत समिति सदस्य रविंद्र प्रताप सिंह राठौड़, मंडल महामंत्री महावीर सेन, ओबीसी मोर्चा के मंडल अध्यक्ष रामप्रसाद कुमावत, बूथ अध्यक्ष माधुलाल मीणा, महावीर जैन, एसटी मोर्चा अध्यक्ष रामनिवास मीणा एवं योजना के लाभार्थी मौजूद रहे।