Friday, May 16, 2025
Homeराजनीतिमतदाताओं के सीधे सम्पर्क में रहेगा पन्ना प्रमुख

मतदाताओं के सीधे सम्पर्क में रहेगा पन्ना प्रमुख

केकड़ी (आदित्य न्यूज नेटवर्क) भारतीय जनता पार्टी प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार शनिवार को केकड़ी शहर मण्डल द्वारा पन्ना प्रमुख अभियान का शुभारंभ किया गया। इसकी शुरुआत अजमेर रोड पर शक्ति केंद्र संख्या एक में बूथ संख्या 125 से की गई। इस मौके पर भाजपा नेता राजेन्द्र विनायका, केकड़ी प्रधान होनहार सिंह राठौड़, भाजपा मंडल अध्यक्ष अनिल राठी, भाजपा नेता मिथिलेश गौतम ने बूथ कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे अपने बूथ की मतदाता सूची में प्रत्येक पन्ने पर एक मजबूत कार्यकर्ता को जिम्मेदारी दे। उस कार्यकर्ता को पन्ने में उल्लेखित मतदाताओं के सम्पर्क में रहना होगा तथा केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से अवगत कराना होगा। इस मौके पर बूथ सह संयोजक खुशवंत व्यास को पन्ना प्रपत्र सौंपा गया। कार्यक्रम में बूथ सह प्रभारी खुशवंत व्यास, तिलोक मेवाड़ा, भाजयुमो पूर्व जिलाध्यक्ष ज्ञानेश्वर व्यास, भाजयुमो जिला महामंत्री देवव्रत सिंह, सीताराम सैनी, नूतन चोटिया, रामलाल, बद्री जांगिड़, रामनाथ, भागचंद, सुभाष शर्मा सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES