Wednesday, January 15, 2025
Home धर्म एवं संस्कृति माता से मांगी मनौती, शीतला पूजन के लिए उमड़ी महिलाओं की भीड़

माता से मांगी मनौती, शीतला पूजन के लिए उमड़ी महिलाओं की भीड़

केकड़ी (आदित्य न्यूज नेटवर्क) केकड़ी में गुरुवार को शीतला सप्तमी का पर्व हर्षोल्लासपूर्वक मनाया गया। परिवार की सुख समृद्धि एवं सन्तान की मंगलकामना को लेकर महिलाओं ने वैभव प्रदाता माता शीतला की पूजा की। पुरानी केकड़ी स्थित शीतला माता मंदिर व जूनियां गेट के समीप स्थित दाधीच बगीची में अल सुबह से माता पूजन करने वाली महिलाओं का आगमन शुरु हो गया जो दस बजे तक अनवरत चलता रहा। महिलाओं ने माता को लापसी, पुआ, ओलियां, दही, राबड़ी, खीचां, पापड़ी सहित अन्य ठंडे भोजन का भोग लगाकर परिवार में सुख-समृद्धि व बच्चों के निरोगी रहने की कामना की। शीतला पूजन के बाद महिलाओं ने सामूहिक रूप से माता की कथा का श्रवण किया। लोगों ने एक दिन पहले बनाए विभिन्न पकवानों व व्यंजनों को प्रसाद के रूप में ग्रहण किया व पूरे दिन ठंडा भोजन किया। पर्व को लेकर पुरानी केकड़ी स्थित शीतला माता मंदिर परिसर को बिजली की झालरों व फूल मालाओं से आकर्षक ढंग से सजाया गया। बुधवार रात्रि को मंदिर परिसर में भजन संध्या का आयोजन हुआ। जिसमे गायक कलाकारों ने एक से बढ़ कर एक भजन प्रस्तुत किए। मान्यतानुसार शीतला सप्तमी के दिन माता का पूजन कर ठंडा भोजन ग्रहण करने से बच्चों में शीतलता का वास होता है तथा वे निरोगी बने रहते है।

RELATED ARTICLES

राज्य स्तरीय वाद विवाद प्रतियोगिता में शिवानी जाट रही विजेता

केकड़ी, 21 जनवरी (आदित्य न्यूज नेटवर्क): संस्कृत शिक्षा विभाग...

लंबी चुप्पी के बाद एक बार फिर केकड़ी में कोरोना की दस्तक

केकड़ी, 8 अप्रैल (आदित्य न्यूज नेटवर्क): लम्बी चुप्पी के...

शांति सद्भावना साइकिल यात्रियों का किया स्वागत

केकड़ी। आचार्य विद्यासागर महाराज के आचार्य पद के 50...