Sunday, March 16, 2025
Homeखेलकूदराज्य स्तरीय खो—खो प्रतियोगिता में प्रदेश भर ​के खिलाड़ी दिखाएंगे दमखम

राज्य स्तरीय खो—खो प्रतियोगिता में प्रदेश भर ​के खिलाड़ी दिखाएंगे दमखम

केकड़ी। राजस्थान राज्य क्रीड़ा परिषद जयपुर से मान्य राजस्थान राज्य खो-खो संघ अजमेर के तत्वावधान मे 54वीं सीनियर राज्य स्तरीय खो-खो (पुरुष व महिला) प्रतियोगिता सत्र 2021-22 स्पोर्टस क्लब केकड़ी द्वारा 4 से 6 दिसम्बर 2021 तक पटेल स्पोर्टस कॉम्पलेक्स केकड़ी में आयोजित की जाएगी। प्रतियोगिता का उद्घाटन समारोह शनिवार को सायं 4 बजे पटेल मैदान में आयोजित किया जाएगा। इस मौके पर युवा कांग्रेस नेता सागर शर्मा मुख्य अतिथि एवं राजस्थान फार्मेसी काउंसिल के सदस्य राजेन्द्र भट्ट, भारतीय खो—खो महासंघ दिल्ली के महासचिव महेन्द्र सिंह त्यागी, इन्टरनेशनल खो—खो फेडरेशन के बृजकिशोर हल्दानिया, पालिका अध्यक्ष कमलेश साहू, एसीसीबी अध्यक्ष मदन गोपाल चौधरी, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष शैलेन्द्र सिंह शक्तावत, सरपंच संघ के पूर्व अध्यक्ष धर्मीचन्द न्याती, कबड्डी साई के सेवानिवृत कोच श्याम सुन्दर शर्मा, राजस्थान खो—खो संघ अजमेर की सचिव परवीन बानो व राजस्थान खो—खो संघ के आयोजन सचिव असगर अली विशिष्ट अतिथि होंगे। अध्यक्षता भारतीय खो—खो महासंघ दिल्ली के उपाध्यक्ष भंवर सिंह पलाड़ा करेंगे। प्रतियोगिता में राजस्थान के सभी जिलों की पुरुष व महिला टीमों ​के 750 खिलाडी व दल प्रशिक्षक भाग लेंगे। स्पोर्ट्स क्लब केकड़ी के सचिव कमलेश कुमार अहीर ने बताया कि प्रतियोगिता का आयोजन कराने के लिये नगरपालिका केकड़ी के द्वारा विशेष सहयोग किया जा रहा है। इसके लिए पटेल मैदान में खो-खो के तीन मैदान बनाए गए है। रात्रीकालीन मैच मेट व दूधिया रोशनी में आयोजित होंगे। राजस्थान की सभी टीमों व अतिथियों को उद्घाटन समारोह से पूर्व नगर भ्रमण करवाया जाएगा।

RELATED ARTICLES