केकड़ी (आदित्य न्यूज नेटवर्क) विद्या भारती द्वारा आयोजित राज्य स्तरीय ऑनलाइन वैदिक गणित पत्रवाचन प्रतियोगिता में पटेल आदर्श विद्या निकेतन बालिका माध्यमिक विद्यालय केकड़ी की दो छात्राओं ने प्रथम स्थान प्राप्त कर केकड़ी का गौरव बढ़ाया है। प्रधानाचार्या माया ओझा ने बताया कि ऑनलाइन प्रतियोगिता के बाल वर्ग में प्रियंका लोधा तथा किशोर वर्ग में साक्षी गौतम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया है। प्रियंका व साक्षी की उपलब्धि पर विद्यालय परिवार ने हर्ष जताया है। ओझा ने बताया कि दोनों छात्राएं अखिल भारतीय स्तर पर राजस्थान राज्य की टीम का नेतृत्व करेगी। टीम प्रभारी का दायित्व सरिता जीनगर ने निभाया।