Monday, January 20, 2025
Home शिक्षा रामानुजन जयंती पर गणित मेले का आयोजन

रामानुजन जयंती पर गणित मेले का आयोजन

केकड़ी। पटेल आदर्श विद्या निकेतन बालिका माध्यमिक विद्यालय केकड़ी में बुधवार को रामानुजन जयंती पर गणित मेले का आयोजन किया गया। प्रधानाचार्या माया ओझा ने श्रीनिवासन रामानुजन आयंगर के जीवन चरित्र पर प्रकाश डाला। शुरुआत में मुख्य अतिथि सेवानिवृत प्रधानाचार्य ब्रजराज शर्मा एवं सेवानिवृत प्रधानाध्यापक व सिखवाल ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष रामेश्वर प्रसाद उपाध्याय ने दीप प्रज्जवलन किया। बौद्धिक देते हुए मुख्य अतिथि शर्मा ने कहा कि रामानुजन बचपन से ही मेधावी छात्र थे। उनका गणित के प्रति गहरा रुझान था। कार्यक्रम के दौरान गणित प्रश्न मंच, सुडोकू, स्टॉल, निबंध, पोस्टर समेत विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। सुडोकू में साक्षी गौतम व पलछिन कांदलोत ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। निबन्ध प्रतियोगिता में महिमा वर्मा व सिया झंवर ने प्रथम व सोनल चौधरी ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। पोस्टर प्रतियोगिता में साक्षी गौतम ने प्रथम व एकता कोरानी ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। संचालन पार्वती साहू ने किया।

RELATED ARTICLES