Sunday, March 16, 2025
Homeराजनीतिलोकतंत्र के यज्ञ में दी मतदान की आहूति, शर्मा ने सावर व...

लोकतंत्र के यज्ञ में दी मतदान की आहूति, शर्मा ने सावर व गौतम ने देवगांव में किया सपरिवार मतदान

केकड़ी, 25 नवंबर (आदित्य न्यूज नेटवर्क): केकड़ी विधानसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी डॉ. रघु शर्मा ने पत्नी वीरा शर्मा व पुत्र सागर शर्मा के साथ सावर एवं भाजपा प्रत्याशी शत्रुघ्न गौतम ने पत्नी रजनी गौतम व पुत्र पूजित गौतम के साथ देवगांव स्थित मतदान केन्द्र पर मतदान किया। मतदान के बाद उन्होंने बूथ के बाहर लगे काउन्टर पर जाकर कार्यकर्ताओं की हौसला अफजाई की। इसके बाद दोनों प्रत्याशी समर्थकों के साथ क्षेत्र के विभिन्न मतदान केन्द्रों पर पहुंचे। जहां उन्होंने मतदान करवाने में लगे कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर उनकी हौसला अफजाई की।
केकड़ी: मतदान करने के बाद उंगली पर लगी स्याही दिखाते डॉ. रघु शर्मा एवं परिवार के सदस्य।

जीत के किए दावे पत्रकारों से बातचीत करते हुए दोनों प्रत्याशियों ने अपनी-अपनी जीत के दावे किए। शर्मा ने कहा कि जनता विकास चाहती है, इसलिए कांग्रेस को समर्थन कर रही है। वहीं गौतम ने कहा कि जनता परिवर्तन चाहती है, इसलिए भाजपा का समर्थन कर रही है। इसी प्रकार भाजपा से पूर्व प्रत्याशी रहे राजेन्द्र विनायका ने केकड़ी स्थित मतदान केन्द्र पर मतदान किया।
केकड़ी: मतदान करने के बाद उंगली पर लगी स्याही दिखाते शत्रुघ्न गौतम एवं परिवार के सदस्य।

विवाद के बदला पीआरओ देवगांव स्थित मतदान केन्द्र पर मतदान के दौरान पीआरओ द्वारा भाजपा प्रत्याशी शत्रुघ्न गौतम के फोटोग्राफर को अनुमति नहीं देने से एकबारगी विवाद हो गया। गौतम का कहना रहा कि पीआरओ ने बातचीत के दौरान संयमित भाषा का प्रयोग नहीं किया। शिकायत के बाद प्रशासन ने पीआरओ को हटा कर मुख्यालय पर बुलवा लिया तथा यहां दूसरा पीआरओ नियुक्त कर दिया।

केकड़ी: मतदान करने के बाद उंगली पर लगी स्याही दिखाते राजेन्द्र विनायका।

RELATED ARTICLES