केकड़ी (आदित्य न्यूज नेटवर्क) भाजपा नेता राजेन्द्र विनायका ने कहा कि कार्यकर्ताओं का स्नेह एवं प्यार उनकी अमूल्य पूंजी है। अपने राजनैतिक जीवन में कार्यकर्ताओं का जो अपार स्नेह व प्यार मिला हैं। वे उसे ताउम्र नहीं भूला सकते। वे गुरुवार को अजमेर रोड स्थित विनायक वाटिका में भाजपा कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों से मुखातिब थे। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओ का यह स्नेह ही उन्हें और अधिक उर्जा से लबरेज करता है। क्षेत्र के लोगों के भरोसे पर खरा उतरना उनकी पहली प्राथमिकता है। उन्होंने केकड़ी विधानसभा क्षेत्र के प्रत्येक नागरिक के हित के लिए संघर्ष करने का बीड़ा उठाया हुआ है। वांछित मुकाम भी संघर्ष से ही हासिल होगा। लोगों के विश्वास और भरोसे के कारण ही उनकी जिम्मेदारी और अधिक बढ़ गई है। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं, जनप्रतिनिधियों व समर्थकों ने भाजपा नेता राजेन्द्र विनायका को जन्म दिवस की बधाई दी। केकड़ी विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न स्थानों से आए कार्यकर्ताओं ने विनायका का माल्यार्पण किया व साफा बंधवा कर अभिनन्दन किया।
विनायका को बधाई देने वालों में पूर्व मंत्री प्रो. वासुदेव देवनानी, वरिष्ठ भाजपा नेता शांतिलाल जैन, प्रधान होनहार सिंह राठौड़, मण्डल अध्यक्ष अनिल राठी, नेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र चौधरी, जिला उपाध्यक्ष सत्यनारायण चौधरी, किसान मोर्चा जिला मंत्री धनराज चौधरी, युवा मोर्चा उपाध्यक्ष ओमप्रकाश माली, महावीर सैनी शेषपुरा, पूर्व पार्षद धनराज कच्छावा, रामलाल डसाणियां, खेलकूद प्रकोष्ठ के जिला संयोजक वीरभद्र सिंह बघेरा, गणेश चौकी मंडल संयोजक महेश शर्मा, जिला परिषद सदस्य प्रतिनिधि महावीर प्रसाद धाकड़, सरवाड़ शहर मंडल अध्यक्ष प्यारेलाल खींची, महामंत्री शिवप्रकाश आचार्य, वीर सावरकर मंडल महामंत्री कल्याण सिंह सोलंकी, नेमीचंद मेवाड़ा, ओबीसी मोर्चा केकड़ी अध्यक्ष श्रीराम आचार्य, महामंत्री अमन सोनी, बंटी माली, मंडल उपाध्यक्ष महावीर साहू, महामंत्री विजयवर्गीय रामबाबू सागरिया, कन्हैयालाल विजय, धनराज चौधरी सरसड़ी, ओबीसी मोर्चा जिला मंत्री हनुमान धाकड़, किसान मोर्चा मंडल विनोद गोठरवाल आदि शामिल रहे।
इस मौके पर वरिष्ठ नेता लक्ष्मण सिंह राठौड़, पूर्व मण्डल अध्यक्ष बलराज मेहरचन्दानी, पूर्व कोषाध्यक्ष खेमचंद तातेड़, आईटी प्रकोष्ठ संयोजक रोहन राठी, युवा मोर्चा उपाध्यक्ष रविंद्र सिंह, ओम प्रकाश सैनी, अनिल सोनी, विष्णुपुरी गोस्वामी, मीडिया प्रकोष्ठ जिला संयोजक नासिर मंसूरी, पार्षद सुरेश चौधरी, शिवराज चौधरी, राजू चौधरी, शैक्षिक प्रकोष्ठ जिला सह संयोजक रोहित जांगिड़, श्यामसुंदर शास्त्री, भेरूलाल साहू, एससी मोर्चा मण्डल अध्यक्ष महेश नायक, किसान मोर्चा अध्यक्ष पप्पू माली, शक्ति केंद्र प्रभारी हर्ष व्यास, मनीष चौधरी, लक्ष्मण सैनी समेत अनेक जने मौजूद रहे।