Monday, January 20, 2025
Home शिक्षा शहीद दिवस: वो बलिदान जिसकी वजह से हम आज हैं आजाद...

शहीद दिवस: वो बलिदान जिसकी वजह से हम आज हैं आजाद…

केकड़ी (आदित्य न्यूज नेटवर्क) राजकीय महाविद्यालय में आजादी का अमृत महोत्सव कार्यक्रम के तहत बुधवार को शहीद दिवस का आयोजन प्राचार्य पीयूष कुमार गुप्ता की अध्यक्षता में किया गया। प्रो. अनिल गुप्ता सह आचार्य भौतिक शास्त्र ने मेरा रंग दे बसंती चोला गाने के साथ अपना उद्बोधन शुरू किया। उन्होंने भगत सिंह के जीवन के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए बताया कि हम सब का कर्तव्य है कि जिन्होंने इस प्रकार के गीत गाए हैं उन सबको हम स्मरण करें। जिन्होंने अपना सर्वस्व देश के विकास के लिए समर्पित किया। उनके प्रति आदर सम्मान के भाव रखें। राष्ट्र के बारे में अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि राष्ट्र सर्वोपरि है। राष्ट्र की रक्षा अपरिहार्य है और राष्ट्र की रक्षा के लिए कोई समझौता नहीं किया जाना चाहिए। हम सब राष्ट्र प्रेम के रंग से सराबोर होकर राष्ट्र के हित में कार्य करें। प्रो विनय शर्मा सह आचार्य वनस्पति शास्त्र ने अपने उद्बोधन में कहा कि केवल दिवस मनाने से कुछ नहीं होता है। हम जिनके दिवस को मनाते हैं उनसे प्रेरणा लेनी चाहिए। जहां भी अन्याय होता दिखाई दे, हमें केवल वहीं विरोध करना चाहिए। आदर्शों को अपने हृदय में धारण करना चाहिए और भीड़ बनने की बजाय विवेक का प्रयोग करते हुए हमें अपने कर्तव्य का पालन करना चाहिए। अध्यक्षीय उद्बोधन में प्राचार्य पीयूष कुमार गुप्ता ने कहा कि परिवर्तन के लिए व्यवस्थाओं का ज्ञान होना चाहिए। अच्छी व्यवस्था के विरुद्ध विद्रोह नहीं किया जाना चाहिए केवल जो व्यवस्थाएं खराब है। उनके विरुद्ध संवैधानिक तरीके से विरोध व्यक्त करना चाहिए। उन्होंने स्वतंत्रता आंदोलन में भगत सिंह के योगदान पर भी चर्चा की। इस अवसर पर भगत सिंह का स्वतंत्रता आंदोलन में योगदान विषय पर भाषण प्रतियोगिता एवं कविता प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। जिसमे रितिक कीर, प्रियंका कुमावत, हर्षित तोषनीवाल, जीतराम धाकड़, सी पी कुमावत, विष्णु कुमारी लोधा, गौरव पाराशर, शत्रुघन वैष्णव ने भाग लिया। शानदार प्रस्तुति के लिए शत्रुघ्न वैष्णव एवं हर्षित तोषनीवाल को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन डॉ. नीता चौहान ने किया। आभार सुनील वर्मा ने जताया। कार्यक्रम में डॉ अनीता रायसिंघानी, केसी रांटा, एलआर लोधा, देवीलाल जोशी, देवेंद्र सोलंकी, शिखा माथुर, कीर्ति चौधरी आदि उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES