Site icon Aditya News Network – Kekri News

सेवा दिवस के रूप में मनाया वसुंधरा राजे का जन्मदिन, भाजपा कार्यकर्ताओं ने की गोसेवा

केकड़ी: पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के जन्म दिन पर गायों को हरा चारा खिलाते भाजपा कार्यकर्ता।

केकड़ी, 08 मार्च (आदित्य न्यूज नेटवर्क): भाजपा की ओर से शनिवार को पूर्व मुख्यमंत्री व भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष वसुंधरा राजे का 72वां जन्मदिन महिला दिवस के रूप में मनाया गया। इस अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने देवगांव गेट स्थित गौशाला में गायों को गुड़ व हरा चारा खिलाया तथा वसुंधरा राजे के दीर्घायु व स्वस्थ जीवन की मंगलकामना की।

तेजी से हुआ प्रदेश का विकास कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए भाजपा नेता राजेन्द्र विनायका, रामदेव माली, बलराज मेहरचदांनी व अनिल राठी ने कहा कि वसुंधरा राजे के कार्यकाल में चलाई गई जनकल्याणकारी योजनाओं के कारण राजस्थान विकास के पथ पर तेजी से आगे की ओर बढ़ा है तथा आज भी वे योजनाएं आमजन के लिए कारगर साबित हो रही है।

ये रहे मौजूद इस मौके पर भाजपा शहर मंडल अध्यक्ष रितेश जैन, धनराज चौधरी, रामबाबू सागरिया, कमल सांखला, सुरेश सेन, संजय बेनीवाल, भैरूलाल साहू, पार्षद सुरेश साहू, कैलाश चौधरी, मोहित सिखवाल, बनवारी बैरवा, प्रवीण राव, भानुप्रकाश, हिमांशु, बंटी माली, दावल सिंह, कालू चौधरी, दीपक सोनी, बाबूलाल घोसी, स्वामीनारायण, गोपाल चौधरी, सीके बोयत सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Exit mobile version