Sunday, March 16, 2025
Homeराजनीतिसशक्त मण्डल व सक्रिय बूथ, तभी होगी भाजपा मजबूत

सशक्त मण्डल व सक्रिय बूथ, तभी होगी भाजपा मजबूत

केकड़ी (आदित्य न्यूज नेटवर्क) भारतीय जनता पार्टी आजीवन सहयोग निधि अभियान के तहत मंडल की बैठक विनायक वाटिका में अजमेर देहात जिला सह संयोजक वीरभद्र सिंह बघेरा की मौजूदगी में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता करते हुए मंडल अध्यक्ष अनिल राठी ने सशक्त मंडल के तहत बूथ समिति कार्यक्रम में सभी से जोरशोर से जुटने का आह्वान किया। इसके लिए मंडल महामंत्री व संयोजक अर्जुन सिंह शक्तावत, मंडल महामंत्री रामबाबू सागरिया व कमल सांखला, युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष मनोज कुमावत, युवा मोर्चा अध्यक्ष सांवरलाल चौधरी, महिला मोर्चा अध्यक्ष अनीता राठी, महामंत्री सीमा जेतवाल, हर्ष व्यास, नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र चौधरी आदि को जिम्मेदारियां दी गई। बैठक के दौरान आजीवन सहयोग निधि में सहयोग समर्पण करने वाले सभी कार्यकर्ताओं का धन्यवाद ज्ञापित किया गया।

इस मौके पर निधि समर्पण में सहयोग करने वाले कृष्णानन्द तिवाडी, पार्षद मिश्रीलाल डसानियां, पार्षद व कोषाध्यक्ष लोकेश साहू, किसान मोर्चा उपाध्यक्ष विनोद गोठरवाल, नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र चौधरी, महिला मोर्चा जिला महामंत्री इंदु मित्तल, किसान मोर्चा जिला मंत्री धनराज चौधरी, मंडल अध्यक्ष अनिल राठी, युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष मनोज कुमावत, युवा मोर्चा अध्यक्ष सांवर लाल चौधरी का दुपट्टा ओढ़ाकर स्वागत किया गया। अल्पकालीन विस्तारक व जिला उपाध्यक्ष सत्यनारायण चौधरी ने पार्टी द्वारा प्राप्त निर्देशों से अवगत कराया। इस मौके पर राजराजेश्वर व्यास, रोहन राठी, रविन्द्र सिंह, बंटी माली, धनराज कच्छावा, रामअवतार सिखवाल सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES