Thursday, January 16, 2025
Home क्राइम न्यूज सात साल से फरार चल रहे स्थायी वारन्टी को किया गिरफ्तार

सात साल से फरार चल रहे स्थायी वारन्टी को किया गिरफ्तार

केकड़ी, 15 मई (आदित्य न्यूज नेटवर्क): केकड़ी शहर थाना पुलिस ने चेक अनादरण के मामले में सात साल से फरार चल रहे स्थायी वारंटी को गिरफ्तार किया है। थानाधिकारी सुधीर कुमार उपाध्याय ने बताया कि न्यायालय ने मोलकिया निवासी हंसराज बैरवा पुत्र अर्जुन बैरवा के खिलाफ चेक अनादरण के एक मामले में स्थायी वारंट, एक मामले में मफरूर एवं एक मामले में गिरफ्तारी वारंट जारी कर रखा है। मुखबिर के जरिए मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने हंसराज को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को सोमवार को न्यायालय में पेश किया जाएगा।

RELATED ARTICLES