केकड़ी (आदित्य न्यूज नेटवर्क) स्वामी विवेकानन्द की 159वीं जयंती बुधवार को विविध आयोजनों के साथ मनाई गई। इस अवसर पर विभिन्न संगठनों के तत्वावधान में विविध कार्यक्रम आयोजित किए गए। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद इकाई केकड़ी द्वारा स्वामी विवेकानंद जयंती की पूर्व संध्या पर राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय स्थित विवेकानंद वाटिका में विवेकानंद की प्रतिमा के समक्ष दीपदान किया गया। नगर मंत्री शंकर सैनी ने बताया कि जयंती के दिन राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में विवेकानंद की प्रतिमा पर जलाभिषेक करके पुष्पहार पहनाया गया। इस दौरान जिला संयोजक गोविन्द शर्मा ने कहा कि स्वामी जी ने पूरे विश्व को भारतीय संस्कृति की महानता के बारे में बताया था। उनके बताए हुए मार्ग पर चलकर आज न केवल भारत के बल्कि पूरे विश्व के युवा अपने लक्ष्यों की प्राप्ति में लगे हुए है। उन्होंने जो आध्यात्म बहुत ही अल्प आयु में प्राप्त किया उसे सामान्य मनुष्य पूरे जीवन भर भी प्राप्त नही कर पाता। कार्यक्रम के अंत मे राष्ट्रीय युवा दिवस के उपलक्ष में विद्यार्थी परिषद कार्यकर्ताओ द्वारा राजकीय महाविद्यालय के उद्यान में पौधारोपण भी किया गया। उपस्थित सभी विद्यार्थीयों ने पर्यावरण संरक्षण की शपथ ली। इस दौरान एबीवीपी जिला प्रमुख दिनेश वैष्णव, नगर अध्यक्ष बनवारीलाल बैरवा, कादेड़ा नगर मंत्री रितिक कीर, प्रशांत पारीक, मोहित शर्मा, अमरजीत नागर, अंजली त्रिपाठी, आशुतोष सिंह चारण, रचना कुमावत, चंद्रप्रकाश कुमावत, निरमा मेघवंशी, दिलखुश कुमावत, दीपक सैनी, महावीर सैनी, खुशी खटीक, कृष्णा कुम्हार आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय केकड़ी में राष्ट्रीय सेवा योजना के तहत कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में अनिल गुप्ता, डॉ. अनिता रायसिंहानी, सुनील वर्मा, डॉ. देवेन्द्र सोलंकी, डॉ. शिखा माथुर, प्राचार्य पीयूष गुप्ता समेत अन्य वक्ताओं ने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि स्वामी विवेकानंद का संदेश था ‘उठो, जागो और लक्ष्य प्राप्ति का प्रयत्न करो’। उनकी भावना थी कि हमारा देश भारत शक्तिशाली बने। इस हेतु देश की युवा शक्ति को पूरी क्षमताओं के साथ राष्ट्र निर्माण में जुटकर इसे विकसित करने के लगातार प्रयत्न करने होंगे। उन्होंने कहा कि देश के युवाओं को खेलकूद में आगे रहना चाहिए, ताकि ये ऊर्जावान पीढ़ी स्वस्थ रहकर देश के विकास में अपनी सकारात्मक भूमिका अदा कर सके। इस दौरान हर्षित, प्रियंका, सपना, गोवर्धन कुमावत ने भी विचार व्यक्त किए। संचालन सपना साहू ने किया। आभार डॉ. नीता चौहान ने जताया। इस मौके पर डॉ प्रताप पिंजानी, चेतन लाल रेगर, विनय कुमार शर्मा, लालाराम लोधा, के.सी. रांटा, मानसिंह कनौजिया, गणपत लाल जाट, बृजेश शर्मा समेत कई जने मौजूद रहे।
भारतीय जनता पार्टी केकड़ी शहर मंडल द्वारा स्वामी विवेकानंद की जयंती अजमेर रोड स्थित पुराना डाकबंगला परिसर में मनाई गई। कार्यकर्ताओं ने प्रतिमा को पुष्पहार पहनाए तथा पुष्पांजलि अर्पित की। भाजपा नेता राजेन्द्र विनायका ने कहा कि भारतीय सभ्यता संस्कृति व ज्ञान का प्रकाश पूरे विश्व में पहुंचाने वाले युग पुरुष स्वामी विवेकानंद की जयंती पर आज हम सभी को यह प्रण लेना चाहिए कि हम भारतीय सांस्कृतिक राष्ट्रवाद को अक्षुण बनाए रखेंगे तथा सम्पूर्ण विश्व में भारतीय संस्क्रति व ज्ञान को फैलाने हेतु कार्य करते हुए भारत को पुनः विश्वगुरु बनाने के लिए कार्य करेंगे। कार्यक्रम में मण्डल अध्यक्ष अनिल राठी, प्रधान होनहार सिंह राठौड़ व भाजपा नेता मिथिलेश गौतम ने भी विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम में भाजपा नेता राजेंद्र विनायका, जिला उपाध्यक्ष सत्यनारायण चौधरी, मंडल अध्यक्ष अनिल राठी, प्रधान होनहार सिंह, नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र चौधरी, भाजपा नेता मिथिलेश गौतम, मंडल महामंत्री रामबाबू सागरिया, कमल सांखला व कन्हैयालाल विजय, मण्डल उपाध्यक्ष राजराजेश्वर व्यास, मण्डल मंत्री सुरेश सेन, युवा मोर्चा जिला महामंत्री देवव्रत सिंह, पूर्व भाजयुमो जिलाध्यक्ष ज्ञानेश्वर व्यास, पूर्व मंडल अध्यक्ष कन्हैयालाल जेतवाल, एससी मोर्चा मंडल अध्यक्ष महेश नायक, ओबीसी मोर्चा मंडल महामंत्री बंटी माली, युवा मोर्चा उपाध्यक्ष ओमप्रकाश माली, पार्षद सुरेश साहू, भाजपा नेता हर्ष व्यास, पूर्व सरपंच संघ अध्यक्ष राजवीर हावा, पूर्व पार्षद धनराज कच्छावा, सुरेश साहू जूनिया, नोरत मल सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
भारत विकास परिषद केकड़ी द्वारा युवाओं के प्रेरणा स्त्रोत रहे स्वामी विवेकानंद की जन्म जयंती पर पुराना डाक बंगला परिसर स्थित स्वामी विवेकानन्द की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। घनश्याम नागोरिया ने स्वामी जी की जीवनी पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर परिषद अध्यक्ष कैलाशचन्द जैन ने स्वामी विवेकानंद के पदचिन्हों पर चलकर देश हित मे कार्य करने के लिए प्रेरित किया। इस मौके पर सचिव वैद्य सुरेश कुमार शर्मा, रामनरेश विजय, शिवकुमार बियाणी, यज्ञनारायण सिंह शक्तावत, राकेश तोषनीवाल, अनिल कुमार मंत्री, हरिनारायण बिदा, भगवान माहेश्वरी समेत अन्य सदस्य मौजूद रहे।