केकड़ी, 02 अगस्त (आदित्य न्यूज नेटवर्क): हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी हर घर तिरंगा अभियान जोर शोर से चलाया जाएगा। इस अभियान को सफल बनाने के लिए डाक विभाग भी जोर शोर से जुट चुका है। केकड़ी पोस्टमास्टर चन्द्र प्रकाश पारीक ने बताया कि केकड़ी उपडाकघर में 30 इंच गुणा 20 इंच का तिरंगा झण्डा 25 रुपए में उपलब्ध कराया जा रहा है। पारीक ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस पर सभी नागरिकों को अपने अपने घर पर राष्ट्रीय ध्वज फहराना चाहिए। तिरंगा लेने के इच्छुक व्यक्ति कार्यालय समय में उपडाकघर में सम्पर्क कर सकते है।

हर घर तिरंगा अभियान: डाकघर में मिलेगा 25 रुपए में तिरंगा झण्डा

