Sunday, August 17, 2025
Homeराजनीतिअंतिम दौर में पहुंचा जनसम्पर्क अभियान, कांग्रेस प्रत्याशी डॉ. रघु शर्मा ने...

अंतिम दौर में पहुंचा जनसम्पर्क अभियान, कांग्रेस प्रत्याशी डॉ. रघु शर्मा ने नुक्कड़ सभा में किया उपलब्धियों का बखान

केकड़ी, 22 नवम्बर (आदित्य न्यूज नेटवर्क): केकड़ी विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी डॉ. रघु शर्मा ने कहा कि राजस्थान सरकार की कल्याणकारी योजनाओं से हर वर्ग का भला हुआ है। केकड़ी क्षेत्र के लोगों को भी इसका फायदा मिला है। केकड़ी में पिछले 70 सालों में जितना विकास नहीं हुआ, उतना विकास पिछले 5 सालों में हुआ है। एक भी क्षेत्र विकास से अछूता नहीं है। वे बुधवार को जयपुर रोड पर कृषि उपज मण्डी के सामने स्थित जैनम धर्मकांटे पर आयोजित नुक्कड़ सभा को संबोधित कर रहे थे।

व्यापारियों के हित में लिए कई फैसले शर्मा ने कहा कि कांग्रेस शासन में व्यापारी वर्ग के हित में कई फैसले लिए गए है। चिकित्सा, शिक्षा, सड़क, बिजली, पानी सहित हर क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य हुए है। केकड़ी को जिला बनाना सबसे बड़ी उपलब्धि है। आने वाले वर्षों में विकास की गति को बरकरार रखते हुए मेडिकल कॉलेज, फोरलेन समेत केकड़ी जिले को आदर्श जिला बनाने का कार्य किया जाएगा। शुरुआत में युवा नेता धनेश जैन समेत प्रमुख व्यापारियों, जैन समाज के गणमान्य नागरिकों एवं कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने डॉ. रघु शर्मा का माल्यार्पण एवं साफा बंधवाकर अभिनन्दन किया।
केकड़ी: कांग्रेस प्रत्याशी डॉ. रघु शर्मा को पिंड खजूर से तुलवाते क्षेत्रवासी।
फलों से तौला इस दौरान डॉ. रघु शर्मा को फल व पिंड खजूर से तौला गया। सभा को व्यापारिक एसोसिएशन के अध्यक्ष शिवप्रसाद तोषनीवाल, महिला कांग्रेस अध्यक्ष मंजू बज, क्रांति तिवारी समेत अन्य ने संबोधित किया। इस मौके पर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष समरवीर सिंह शक्तावत, पार्षद रमाकांत दाधीच, रामराज शर्मा, सुभाष कटारिया, सुभाष न्याती, जितेन्द्र सिंघवी, प्रमोद जैन, यश जैन, गौतम जैन, हेमराज जैन समेत अनेक जने मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES