Site icon Aditya News Network – Kekri News

अग्रसेन जयंती महोत्सव: गूंजी सुन्दरकाण्ड की चौपाईयां

महाराजा अग्रसेन

केकड़ी, 11 अक्टूबर (आदित्य न्यूज नेटवर्क): अग्रवाल समाज के तत्वावधान में आयोजित अग्रसेन जयंती महोत्सव के तहत मंगलवार रात्रि को लक्ष्मीनाथ मंदिर में सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया। जिसमे संजय अग्रवाल एवं अनूप पिलानिया ने सुमधुर भजनों की स्वर लहरियों के साथ सुन्दरकाण्ड का पाठ किया। आरती के बाद प्रसाद वितरण किया गया। अध्यक्ष भंवरलाल फतेहपुरिया ने महोत्सव के तहत आयोजित सभी कार्यक्रमों में समाज के सभी वर्गों का सहयोग मिल रहा है।
केकड़ी: अग्रसेन जयंती महोत्सव के तहत लक्ष्मीनाथ मंदिर में सुन्दरकाण्ड पाठ करते श्रद्धालु।

एकल गायन प्रतियोगिता आज अभिषेक अग्रवाल ने बताया कि बुधवार शाम को एकल गान प्रतियोगिता, गुरुवार को एक शाम अग्रसेन के नाम… भजन संध्या, शुक्रवार 13 अक्टूबर को मेगा म्यूजिक इवेंट एवं 14 अक्टूबर को रंग भरो एवं पोस्टर आर्ट प्रतियोगिता, करवा चौथ थाल सजाओ प्रतियोगिता एवं स्वीट डिश प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। 15 अक्टूबर को अग्रसेन जयंती महोत्सव पर विविध कार्यक्रम आयोजित होंगे।

Exit mobile version