केकड़ी, 3 जुलाई (आदित्य न्यूज नेटवर्क): आर्य समाज के तत्वावधान में रविवार को वृष्टि यज्ञ का आयोजन किया गया। सापण्दा रोड स्थित आर्य समाज मंदिर में आयोजित कार्यक्रम में आर्य समाज के लोगों ने अच्छी बारिश की कामना करते हुए वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हवन यज्ञ में आहूतियां दी। आर्यवीर दल अधिष्ठाता सत्यनारायण सोनी ने बताया कि जल के बिना सब व्यर्थ है और जल केवल बारिश से ही प्राप्त हो सकता है। इसी भावना को देखते हुए प्रतिवर्ष वृष्टि यज्ञ का आयोजन किया जाता है। आर्य समाज प्रधान रतन पंवार ने कहा कि हवन यज्ञ में ऋतु के अनुकूल श्रेष्ठ सामग्री अग्निदेव को समर्पित कर अच्छी बारिश एवं खुशहाली की कामना की गई। इस मौके पर वृष्टि यज्ञ के ब्रह्मा यज्ञमुनि, पूर्व प्रधान छोटूलाल कुमावत, मूलचंद महावर, वीर सिंह आलूदिया, फूलचंद नागोरिया, अशोक जेतवाल, गोपाल प्रसाद शर्मा, कैलाश चंद महावर, यशवंत बेली, शंभूसिंह चौहान, निखिल महावर, सौम्य शर्मा, प्रिया, स्वाति, अमन, आदित्य सोनी सहित आर्य समाज के अनेक लोगों ने सहयोग किया।
