केकड़ी, 13 मई (आदित्य न्यूज नेटवर्क): निकटवर्ती अजगरा गांव के श्री बालाजी मंदिर परिसर में रविवार से आठ दिवसीय श्रीमद् भागवत ज्ञान महायज्ञ प्रारंभ होने जा रहा है। इसका शुभारंभ सुबह 7:00 बजे विशाल कलश यात्रा के साथ होगा। कलश यात्रा अजगरा चौराहे से रवाना होकर कथा स्थल तक पहुंचेगी। जहां व्यासपीठ पर विराजमान श्री अमर ज्ञान निरंजनी आश्रम के महामंडलेश्वर आचार्य स्वामी जगदीश पुरी जी महाराज कथा अमृत पान करवाएंगे। कथा के आयोजन को लेकर ग्राम वासियों द्वारा सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई है। रविवार 14 मई 2023 से रविवार 21 मई 2023 तक कथा का समय सुबह 11:00 से अपरान्ह 4:00 बजे तक रखा गया है।
अजगरा में विशाल कलश यात्रा के साथ होगी भागवत कथा की शुरुआत, स्वामी जगदीशपुरी महाराज कराएंगे कथा अमृतपान
