Friday, August 15, 2025
Homeराजनीतिअजमेर में आयोजित जन आक्रोश रैली में शामिल होंगे केकड़ी के सैकड़ों...

अजमेर में आयोजित जन आक्रोश रैली में शामिल होंगे केकड़ी के सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता

केकड़ी, 6 जून (आदित्य न्यूज नेटवर्क): भारतीय जनता पार्टी केकड़ी शहर मंडल की आवश्यक बैठक सोमवार को कटारिया विश्रामशाला में आयोजित की गई। बैठक में भारतीय जनता पार्टी अजमेर देहात जिला द्वारा मंगलवार को अजमेर कलेक्ट्रेट पर आयोजित विशाल जन आक्रोश रैली में अधिक से अधिक संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं की मौजूदगी सुनिश्चित करने का निर्णय किया गया तथा रैली की व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया गया। बैठक में लिए गए निर्णय के अनुसार अजमेर के लिए रवानगी नगर पालिका से सुबह 8 बजे होगी। लोहरवाड़ा स्थित वैष्णो देवी मंदिर पर सभी कार्यकर्ताओं का एकत्रीकरण होगा। इसके बाद सभी कार्यकर्ता एकसाथ अजमेर के लिए प्रस्थान करेंगे। बैठक में भाजपा नेता राजेंद्र विनायका, जिला उपाध्यक्ष सत्यनारायण चौधरी, मंडल अध्यक्ष अनिल राठी, केकडी प्रधान होनहार सिंह राठौड़, उप प्रधान राजू धाकड़, महामंत्री विजयवर्गीय रामबाबू सागरिया, अर्जुन सिंह शक्तावत, उपाध्यक्ष महावीर साहू, सुरेश सैन, किसान मोर्चा जिला मंत्री धनराज चौधरी, एससी मोर्चा जिला उपाध्यक्ष महेश बोयत, कोषाध्यक्ष लोकेश साहू, गणेश चौकी मण्डल के नवनियुक्त अध्यक्ष महेश शर्मा, महामंत्री कन्हैया लाल विजयवर्गीय, जिला परिषद सदस्य प्रतिनिधि महावीर धाकड़, रामप्रसाद रेगर आदि ने विचार व्यक्त किए। बैठक के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने गणेश चौकी मण्डल के नवनियुक्त अध्यक्ष महेश शर्मा का माल्यार्पण व साफा बंधवा कर स्वागत किया।

RELATED ARTICLES