केकड़ी, 23 जुलाई (आदित्य न्यूज नेटवर्क): भाजपा शहर मण्डल की ओर से शनिवार को श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। सभा में भरतपुर के संत विजयदास महाराज को श्रद्धासुमन अर्पित किए गए। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने दो मिनट का मौन रखा। सभा को संबोधित करते हुए भाजपा नेता राजेन्द्र विनायका ने कहा कि भरतपुर में भगवान श्रीकृष्ण की बाल क्रीड़ा स्थली को अवैध खनन से बचाने के लिए संत विजयदास महाराज ने आत्मदाह कर लिया, यह बेहद दुखद है। संत की मृत्यु गहलोत सरकार के माथे पर कलंक है। बड़े दुर्भाग्य की बात है कि पिछले 551 दिनों से क्षेत्र में आंदोलन चल रहा था। लेकिन चिरनिंद्रा में सोई हुई गहलोत सरकार उदासीन बनी रही और एक संत ने भगवान श्रीकृष्ण की बाल क्रीड़ा स्थली को बचाने के लिए अपना बलिदान कर दिया। संत का बलिदान व्यर्थ नहीं जाएगा। आने वाले विधानसभा चुनावों में जनता इसका जवाब देगी। इस मौके पर भाजपा नेता राजेंद्र विनायका, जिला उपाध्यक्ष सत्यनारायण चौधरी, शहर मंडल अध्यक्ष अनिल राठी, प्रधान होनहार सिंह राठौड़, महामंत्री कमल सांखला, सुरेश सेन, संजय बेनीवाल, प्रभुनाथ योगी, रोहित जांगिड़, मोहित शर्मा, कालूराम चौधरी, अमरजीत नागर, हुकमेंद्र योगी, विकास जांगिड़, प्रशांत पारीक, अनुराग शर्मा, अमन चौधरी, परमेश्वर कुमावत, आशुतोष सिंह चारण, जितेंद्र जांगिड़, पवन धाकड़ समेत अनेक भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
अवैध खनन रुकवाने के लिए संत ने दी जान, भाजपा ने दी श्रद्धांजलि

केकड़ी: संत विजयदास महाराज को दो मिनट का मौन रख श्रद्धांजलि देते भाजपा कार्यकर्ता।