Friday, March 6, 2026
Homeक्राइम न्यूजअवैध बजरी खनन के खिलाफ कसा शिकंजा, जेसीबी मशीन व ट्रैक्टर जब्त

अवैध बजरी खनन के खिलाफ कसा शिकंजा, जेसीबी मशीन व ट्रैक्टर जब्त

केकड़ी, 11 मई (आदित्य न्यूज नेटवर्क): खान विभाग की टीम ने अवैध खनन के मामले में एक जेसीबी मशीन व एक ट्रैक्टर जब्त किया है। खान विभाग के एएमई मनोज तंवर ने बताया कि बुधवार को चेकिंग के दौरान टीम को बघेरा स्थित डाई नदी में एक जेसीबी मशीन बजरी खनन करती हुई एवं एक ट्रैक्टर अवैध बरजी का परिवहन करता हुआ मिला। टीम सदस्यों ने दोनों वाहनों के चालकों से आवश्यक दस्तावेज आदि के बारे में कहा तो दोनों वाहनों के चालक दस्तावेज आदि उपलब्ध नहीं करा सके। विभाग ने जेसीबी मशीन व ट्रैक्टर को जब्त कर केकड़ी शहर थाना पुलिस के सुपुर्द कर दिया। तंवर ने बताया कि दोनों वाहनों पर जुर्माना अधिरोपित किया जाएगा। कार्यवाही करने वाली टीम में फोरमेन रघुवीर सिंह, चालक सुरेन्द्र एवं अन्य कार्मिक शामिल थे।

RELATED ARTICLES