Tuesday, April 22, 2025
Homeसमाजअशोक आर्य बने आर्य समाज के प्रधान, अन्य पदों पर भी हुआ...

अशोक आर्य बने आर्य समाज के प्रधान, अन्य पदों पर भी हुआ निर्विरोध निर्वाचन

केकड़ी, 03 सितम्बर (आदित्य न्यूज नेटवर्क): आर्य समाज केकडी के चुनावों में अशोक आर्य को सर्वसम्मति से प्रधान चुना गया। आर्य वीर दल अधिष्ठाता सत्यनारायण सोनी ने बताया कि आर्य प्रतिनिधि सभा राजस्थान के मंत्री जीववर्धन शास्त्री एवं आर्य समाज टोंक के प्रधान सुखलाल आर्य के नेतृत्व में आर्य समाज केकड़ी की चुनाव प्रक्रिया संपन्न हुई। जिसमे अशोक आर्य को प्रधान, कैलाश चंद महावर को मंत्री एवं कमलेश कुमार सैनी को कोषाध्यक्ष चुना गया। कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए छोटूलाल कुमावत व वीर सिंह अलुदिया को संरक्षक, मूलचंद महावर व अभय कुमार शर्मा को उपप्रधान, गणराज आर्य को उप मंत्री, शंभू सिंह चौहान को पुस्तकालय प्रभारी, कपूर चंद सोनी को हवन व्यवस्थापक, हेमराज नायक को सहायक आर्य वीर दल अधिष्ठाता, राजकुमार सैनी को कार्यालय प्रभारी एवं रतन पंवार, अशोक जेतवाल, तेजमल पंवार, सत्यनारायण सोनी, प्रवीण नागोरिया, चिरंजीलाल सोनी, रघुवीर प्रसाद टेलर व बजरंग सिकलीगर को सदस्य चुना गया।

पद एवं गोपनीयता की दिलाई शपथ चुनाव प्रभारी जीववर्धन शास्त्री ने सभी चुने हुए पदाधिकारी को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। प्रधान अशोक आर्य ने बताया कि महर्षि दयानंद सरस्वती के मिशन को आम जनता तक पहुंचाना उनका प्रथम ध्येय रहेगा। संरक्षक छोटू लाल कुमावत ने अपने उद्बोधन में बताया कि महर्षि दयानंद सरस्वती का संपूर्ण जीवन सत्य पर आधारित रहा है। उन्हीं की तरह हमें भी हमारे जीवन को सदैव सत्य की ओर अग्रसर करना चाहिए। चुनाव कार्यक्रम में आर्य समाज के सभी सदस्य एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES