Site icon Aditya News Network – Kekri News

आगरा में आयोजित राष्ट्रीय अधिवेशन में किया उत्कृष्ट प्रदर्शन, कलश सजाओ व तख्ती सजाओ प्रतियोगिता में प्रथम रही केकड़ी संभाग की टीम

राष्ट्रीय अधिवेशन में कलश सजाओ व तख्ती सजाओ प्रतियोगिता में भाग लेती सदस्याएं।

केकड़ी, 20 अक्टूबर (आदित्य न्यूज नेटवर्क): दिगम्बर जैन मुनि सुधासागर महाराज के सानिध्य में आगरा में आयोजित दो दिवसीय श्री दिगंबर जैन महिला महासमिति के राष्ट्रीय अधिवेशन में केकड़ी संभाग की टीम ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए कलश सजाओ एवं तख्ती सजाओ प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। अध्यक्ष डिम्पल बज व महामंत्री मधु सिंहल ने बताया कि आयोजन में राजस्थान अंचल की युवा प्रकोष्ठ मंत्री नीता गदिया, स्नेहा पटौदी, आयुषी सिंघल, सोनल सोनी, दिव्या जैन, अभिषेक देवरिया, जितेंद्र बज आदि ने विशेष सहयोग किया। अधिवेशन में आभा सोनी, संगीता गंगवाल, शकुंतला पांड्या, अंजू अजगरा, गुणमाला रांटा, मंजू गंगवाल, शकुंतला रांवका, अर्पणा डेवड़िया, सीमा गदिया, गुणमाला सेठी, रचना रांटा, अंजू सोनी, नीता टोंग्या, मधु मित्तल, सुनीता बाकलीवाल आदि ने भाग लिया।

Exit mobile version