केकड़ी, 20 जून (आदित्य न्यूज नेटवर्क): भारतीय जनता पार्टी प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनिया के निर्देशानुसार अजमेर देहात जिला अध्यक्ष देवीशंकर भूतड़ा के मार्गदर्शन में भाजपा नेता राजेन्द्र विनायका की अनुशंषा पर शहर मंडल अध्यक्ष अनिल राठी ने आगामी दिनों में शहर मंडल स्तर पर होने वाले संगठनात्मक कार्यक्रमों के लिए निम्न सदस्यों को संयोजक व सहसंयोजक नियुक्त किया है। राठी के अनुसार अन्तरराष्ट्रीय योग दिवस के लिए विनोद गोठरवाल को संयोजक एवं पार्षद सुरेश साहू को सह संयोजक, महासम्पर्क अभियान के लिए महेश बोयत को संयोजक एवं धनराज नायक व पार्षद कैलाश चौधरी को सह संयोजक, पौधरोपण अभियान के लिए श्रीराम आचार्य को संयोजक एवं पप्पू माली व संजय बेनीवाल को सह संयोजक, आपातकाल (25 जून) काला दिवस कार्यक्रम के लिए रोहित जांगिड़ को संयोजक एवं बंटी माली को सह संयोजक तथा मन की बात कार्यक्रम के लिए धनराज चौधरी को संयोजक एवं पार्षद लोकेश साहू को सह संयोजक बनाया गया है। मण्डल महामंत्री विजयवर्गीय रामबाबू सागरिया व अर्जुन सिंह शक्तावत ने बताया कि मंगलवार को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी केकड़ी शहर मंडल द्वारा संतोष नगर अजमेर रोड स्थित मसल मेनिया जिम पर प्रातः 6:45 पर सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम रखा गया है। इसी के साथ कृष्णा नगर में भी सामूहिक योगाभ्यास का कार्यक्रम रखा गया है। कार्यक्रम में केकड़ी नगर के नागरिक, स्वयंसेवी संगठनों के कार्यकर्ता तथा भारतीय जनता पार्टी के सभी पदाधिकारी, मोर्चा प्रकोष्ठ के पदाधिकारी एवं जनप्रतिनिधि सहित समस्त कार्यकर्ता भाग लेंगे।