Site icon Aditya News Network – Kekri News

आधी आबादी को मिला जीवन का आधार, बरसों पुराना सपना हुआ साकार

केकड़ी: महिला आरक्षण विधेयक पारित होने पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का आभार जताती भाजपा महिला मोर्चा की सदस्याएं।

केकड़ी, 22 सितम्बर (आदित्य न्यूज नेटवर्क): महिला आरक्षण विधेयक नारी शक्ति वंदन विधेयक लोकसभा व राज्यसभा में ऐतिहासिक रूप से पारित होने पर भाजपा महिला मोर्चा ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का आभार जताया है। इस दौरान महिला मोर्चा शहर अध्यक्ष अनिता राठी एवं जिला उपाध्यक्ष पूनम कंवर राजावत के नेतृत्व में महिलाओं ने एक दूसरे को बधाई दी तथा मिठाई खिलाकर मुंह मीठा कराया।

महिलाओं ने जताई खुशी राठी व राजावत ने खुशी जाहिर करते हुए बताया कि यह विधेयक आधी आबादी के सपने को पूरा करने वाला विधेयक साबित होगा। बरसों बाद महिलाओं को उनका पूरा हक मिलने वाला है। इस विधेयक की मंजूरी से पूरे देश में नई क्रांति का आगाज हुआ है। यह बिल महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में मील का पत्थर साबित होगा। महिलाओं को सम्मान से जीने की राह में यह विधेयक बहुत बड़ा कदम है।

Exit mobile version