Thursday, May 1, 2025
Homeसमाजआर्य समाज ने श्रावणी उपाक्रम, ऋषि तर्पण, संस्कृत दिवस व रक्षाबंधन पर्व...

आर्य समाज ने श्रावणी उपाक्रम, ऋषि तर्पण, संस्कृत दिवस व रक्षाबंधन पर्व पर हवन यज्ञ में दी आहूतियां

केकड़ी, 30 अगस्त (आदित्य न्यूज नेटवर्क): आर्य समाज की ओर से बुधवार को श्रावणी उपाक्रम, ऋषि तर्पण, संस्कृत दिवस एवं रक्षाबंधन पर्व मनाया गया। आर्य समाज मंत्री अशोक आर्य ने बताया कि वेद हमारी प्राचीनतम धरोहर है। हम हमारी प्राचीन वैदिक सभ्यता और संस्कृति के अनुसार पर्व मनाते आए हैं। आज आर्य समाज मंदिर में अग्निहोत्र कर वैदिक मंत्रोच्चार से श्रावणी उपाक्रम, ऋषि तर्पण, संस्कृत दिवस और रक्षाबंधन का पर्व सभी आर्य जनों ने हर्ष और उल्लास के साथ मनाया। कपूर चंद सोनी ने अपने व्याख्यान में बताया कि भारत कृषि प्रधान देश रहा है। हमारे सभी पर्व संस्कृति पर आधारित है। हमारे पर्व हमें आपसी भाईचारे व सद्भाव की प्रेरणा देते हैं।

संस्कृत विश्व की सबसे प्राचीन भाषा आर्य वीर दल अधिष्ठाता सत्यनारायण सोनी ने कहा कि संस्कृत विश्व की सबसे प्राचीन भाषा है और सभी भाषाओं की जननी है। हमें हमारी भाषा को सुरक्षित रखने के लिए संस्कृत का नियमित स्वाध्याय करना होगा। कार्यक्रम के दौरान आर्य प्रतिनिधि सभा राजस्थान जयपुर में संपन्न हुए चुनाव में अशोक आर्य को अजमेर संभाग का उप प्रधान निर्वाचित होने पर सम्मान किया गया। इस मौके पर प्रधान रतन पवार, अशोक कुमार जेतवाल, कोषाध्यक्ष गणेश सिंह भाटी, हवन व्यवस्थापक कमलेश कुमार माली, चिरंजीलाल सोनी, प्रवीण नागोरिया, जयप्रकाश सोनी, सरला नागोरिया सहित कई जने उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES