Wednesday, January 21, 2026
Homeक्राइम न्यूजइवनिंग वॉक कर रहे भाजपा मंडल अध्यक्ष का मोबाइल छीन कर फरार...

इवनिंग वॉक कर रहे भाजपा मंडल अध्यक्ष का मोबाइल छीन कर फरार हुए बाइक सवार, पुलिस ने शुरू की बदमाशों की तलाश

केकड़ी, 15 जून (आदित्य न्यूज नेटवर्क): यहां अजमेर रोड पर इवनिंग वॉक कर रहे भाजपा शहर मंडल अध्यक्ष का बाइक पर आए दो बदमाश मोबाइल छीन कर फरार हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही हड़कंप मच गया। सूचना पर केकड़ी शहर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल शुरू की। प्राप्त जानकारी के अनुसार भाजपा शहर मंडल अध्यक्ष अनिल राठी गुरुवार रात को अजमेर रोड पर फोन पर बात करते हुए इवनिंग वॉक कर रहे थे।

अनिल राठी, भाजपा शहर मंडल अध्यक्ष, केकड़ी

बदमाश मौके से हुए रफूचक्कर इस दौरान शहर की तरफ से आए दो बाइक सवारों ने अचानक झपट्टा मारकर राठी का मोबाइल छीन लिया और बाइक पर भाग छूटे। घटना के बाद राठी हड़बड़ाहट में नीचे गिर गए। वे वापस संभल पाते इससे पहले ही दोनों बाइक सवार बदमाश रफूचक्कर हो गए। सूचना मिलने पर केकड़ी शहर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और बदमाशों की तलाश शुरू की।

RELATED ARTICLES