Saturday, March 14, 2026
Homeसामाजिकउदयपुर में आयोजित होगा प्रान्तीय अधिवेशन, अधिक से अधिक सदस्यों की भागीदारी...

उदयपुर में आयोजित होगा प्रान्तीय अधिवेशन, अधिक से अधिक सदस्यों की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए जुटे प्रमुख पदाधिकारी

केकड़ी (आदित्य न्यूज नेटवर्क) लॉयन्स क्लब के मल्टीपल चेयरपर्सन रहे अरविन्द चतुर ने कहा कि जरुरतमंद व्यक्ति की सेवा करना हम सभी का कर्तव्य है। इस कार्य के लिए हर व्यक्ति को आगे आकर सहयोग करना चाहिए। वे लॉयन्स क्लब केकड़ी के निदेशक अरविन्द नाहटा के शोरूम पर आयोजित गेट—टू—गेदर कार्यक्रम में बोल रहे थे। उन्होंने लॉयन्स क्लब केकड़ी द्वारा अंधता निवारण के क्षेत्र में कराए गए सेवा कार्यों की प्रशंसा की तथा आगामी 15 मई को उदयपुर में आयोजित प्रान्तीय अधिवेशन में ज्यादा से ज्यादा सदस्यों की उपस्थिति सुनिश्चित करने का आग्रह किया। उनहोंने लॉयन्स क्लब केकड़ी को इंटरनेशनल प्रेसिडेंट 2020-21 डॉक्टर जंगयूल चोई द्वारा प्रदत्त प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया।शुरुआत में क्लब पदाधिकारियों व सदस्यों ने अरविन्द चतुर एवं लॉयन्स क्लब नीमच के वरिष्ठ सदस्य ओमप्रकाश माहेश्वरी का माल्यार्पण व साफा बंधन करवा कर स्वागत किया। चतुर ने क्लब पदाधिकारियों व सदस्यों को इन्टरनेशनल पिन से सम्मानित किया। इस मौेके पर अध्यक्ष एस.एन. न्याती, निवर्तमान अध्यक्ष डॉ. बृजेश गुप्ता, क्षेत्रीय अध्यक्ष सतीश मालू, सचिव निरंजन चौधरी, कोषाध्यक्ष जगदीश फतहपुरिया, सह सचिव विनय पाण्ड्या, क्लब प्रशासक दिनेश गर्ग, सर्विस चेयरपर्सन मुरारी गर्ग, टेल ट्विस्टर दिनेश गोठरवाल, अरविन्द नाहटा, पुरुषोत्तम गर्ग समेत कई अन्य सदस्य मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES