Site icon Aditya News Network – Kekri News

एनएसयूआई ने ‘आरंभ’ मिशन का किया आगाज, कार्यकर्ताओं की बैठक में दिए आवश्यक दिशा निर्देश

केकड़ी: स्टूडेंट्स फॉर डेमोक्रेसी अभियान की जानकारी देते एनएसयूआई कार्यकर्ता।

केकड़ी, 02 जून (आदित्य नयूज नेटवर्क): एनएसयूआई की बैठक शुक्रवार को पटेल मैदान स्थित कांग्रेस कार्यालय में आयोजित की गइ। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए एनएसयूआई के जिला प्रभारी उत्तम सिंह देवड़ा ने कहा कि एनएसयूआई का सदस्यता अभियान ‘आरंभ’ 1 जून से शुरु हो गया है, जो आगामी 30 जून तक चलेगा। जिसमें एनएसयूआई के कार्यकर्ता बूथ वाइज युवाओं को एनएसयूआई की सदस्यता ग्रहण करवाएंगे और एनएसयूआई की विचारधारा से कार्यकर्ताओं और आमजन को अवगत कराएंगे। अभियान का मुख्य उद्देश्य बूथ, यूनिवर्सिटी, कॉलेज स्तर पर एनएसयूआई की विचारधारा के कार्यकर्ता तैयार करना और उन्हें संगठन से जोड़ना है।

स्टूडेंट फॉर डेमोक्रेसी अभियान की दी जानकारी देवड़ा ने बताया कि केंद्र सरकार की छात्र विरोधी नीतियों के खिलाफ प्रदेश भर के छात्रों को स्टूडेंट फॉर डेमोक्रेसी अभियान से जोड़ना है। देश में लोकतंत्र को बचाने और उसकी सुरक्षा के लिए स्टूडेंट्स को इस अभियान से जोड़ा जाएगा। इसी के साथ देश में बेहतर शिक्षा और समानता के लिए स्टूडेंट्स को इस अभियान के बारे में विस्तार से जानकारी दी जाएगी। इस मौके पर उत्तम सिंह देवड़ा, प्रणव माथुर, भावेश जैन, विनोद आचार्य, नदीम अख्तर, दीपक डसानियां, गौरव पाराशर, सोभाग गुर्जर, नोरत मल, अशोक चौधरी, रामदेव सोनी, प्रधान चौधरी, प्रद्युमन, पहलवान गहलोत, प्रमोद सैनी, शिवराज सैनी, धनराज सैनी, नाथू खटीक, संजय जगरवाल, दीपक खटाना आदि मौजूद रहे।

Exit mobile version