Wednesday, October 15, 2025
Homeक्राइम न्यूजएनीकट में नहाते समय डूबने से युवक की मौत, पांच साल के...

एनीकट में नहाते समय डूबने से युवक की मौत, पांच साल के मासूम के सिर से उठा पिता का साया

केकड़ी, 22 नवम्बर (आदित्य न्यूज नेटवर्क): केकड़ी शहर थाना इलाके के नायकी गांव में बुधवार दोपहर को एनीकट में नहाते समय डूबने से एक युवक की मौत हो गई। मृत युवक नायकी सरपंच लाभचंद मेघवंशी का छोटा भाई है। मृतक को सिविल डिफेंस की टीम ने आधे घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला। जानकारी के अनुसार नायकी निवासी सांवरलाल पुत्र जयकिशन मेघवंशी उम्र 35 साल खेत पर गया हुआ था। खेत पर काम करने के बाद सांवरलाल एनीकट में नहाने चला गया।

नहाते समय हुआ हादसा इसी दौरान गहरे पानी में डूबने से सांवरलाल की मौत हो गई। आसपास के खेतों में काम कर रहे लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पर सिटी थाना पुलिस के एएसआई राजेंद्र शर्मा मय पुलिस जाब्ता मौके पर पहुंचे और सिविल डिफेंस की टीम को मौके पर बुलाया। आधे घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद सिविल डिफेंस की टीम ने युवक के शव को एनिकट से बाहर निकाला।
केकड़ी: एनीकट से शव बाहर निकालने के बाद मौके पर मौजूद सिविल डिफेंस के सदस्य।

पोस्टमार्टम के बाद परिजन को सौंपा शव पुलिस ने युवक के शव को निजी वाहन की मदद से केकड़ी के राजकीय जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया। पुलिस ने मर्ग दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बताया जाता है कि मृतक सांवरलाल के पांच साल का एक पुत्र है। सांवरलाल की मौत के बाद पुत्र के सिर से पिता का साया उठ गया। युवक की मौत के बाद पूरे गांव में शोक की लहर छा गई। वहीं युवक के परिजनो का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।

RELATED ARTICLES