Site icon Aditya News Network – Kekri News

ऐप का बटन टच करते ही पुलिस हो जाएगी तत्पर

केकड़ी। अजमेर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक एस. सैंगाथिर (IPS) द्वारा महिला सशक्तिकरण, महिला सुरक्षा व जेंडर संवेदनशीलता तथा महिलाओं के आमुखीकरण के लिए इन दिनों “आवाज दो” अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत शुक्रवार को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक घनश्याम शर्मा, पुलिस उप अधीक्षक खींवसिंह राठौड़ व उप निरीक्षक पारूल यादव ने मिश्रीलाल दुबे शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय केकड़ी की छात्राओं को गरिमा हैल्प लाईन व शिकायत पेटिका के सम्बन्ध में विस्तार से जानकारी दी। इसी के साथ आवाज दो अभियान के तहत SPEAK UP APP को डाउनलोड कर किसी भी प्रकार की परेशानी होने पर उसका उपयोग करने के बारे में बताया गया। महिला सशक्तिकरण व उससे सम्बन्धित कानूनी प्रावधानों के प्रति जागरूक किया गया तथा स्कूली छात्राओं के साथ घरेलू व सौहार्दपूर्वक माहौल में बातचीत कर उनको परेशान होने पर आमुखीकरण हेतु प्रेरित किया गया। कार्यशाला में मौजूद छात्र अध्यापिका को राजस्थान पुलिस द्वारा चलाए जा रहे उक्त अभियान का लाभ लेने के लिए प्रेरित किया गया। इस अवसर पर आवाज दो अभियान में महिलाओं की सुरक्षा के लिए किए जाने वाले विभिन्न उपाय, जिनमें स्पीक अप एप, वाट्सअप नम्बर, पुलिस हेल्प लाईन, महिला डेस्क आदि के बारे में जानकारी दी गई।

Exit mobile version