केकड़ी, 22 सितम्बर (आदित्य न्यूज नेटवर्क): भारत विकास परिषद शाखा केकड़ी के तत्वावधान में गुरुवार को शाखा स्तरीय भारत को जानो प्रतियोगिता आयोजित की गई। जिसमें केकड़ी क्षेत्र के कनिष्ठ वर्ग में 15 विद्यालय एवम वरिष्ठ वर्ग में 18 विद्यालयों ने भाग लिया। प्रतियोगिता का शुभारंभ प्रधान होनहार सिंह राठौड़ ने किया। प्रधानाचार्य योगेश आचार्य एवं सावर शाखा अध्यक्ष हेमेंद्र सिंह शक्तावत विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। प्रतियोगिता का प्रथम चरण 3 सितम्बर 2022 को विभिन्न विद्यालयों में आयोजित किया गया था। जिसमें प्रथम व द्वितीय स्थान पर रहे छात्रों ने शाखा स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लिया। प्रकल्प प्रभारी राजेन्द्र न्याति ने बताया कि प्रतियोगिता का आयोजन पांच राउंड में किया गया।
विजेताओं को किया सम्मानित शाखा स्तर पर कनिष्ठ वर्ग में सुधासागर विद्या विहार के अनंत भगत व दक्ष चौधरी ने प्रथम एवं राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय केकडी की अदिति आछेरा व राज राजेश्वरी राठौड़ ने द्वितीय तथा वरिष्ठ वर्ग में राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय केकडी के विनायक शर्मा व माधव कुमार पारीक ने प्रथम एवं राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय अजगरा के युवराज चारण व कोमल कुमारी धाकड़ ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। प्रथम स्थान पर रही टीम 18 अक्टूबर को किशनगढ़ में आयोजित प्रान्त स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेगी। संचालन सचिव रामधन प्रजापति ने किया। आभार अध्यक्ष कैलाश चन्द जैन ने जताया। आयोजन में केकड़ी शाखा के सर्वेश विजय, हीरालाल सामरिया, राकेश तोषनीवाल, रामनिवास जैन, बहादुर सिंह शक्तावत, डॉ. आदित्य उदयवाल, दिनेश वैष्णव, डॉ. विष्णु तेली व भगवान माहेश्वरी एवं सावर शाखा के सत्येंद्र राव व जयन्त जैन ने सहयोग किया।
कनिष्ठ वर्ग में 15 एवं वरिष्ठ वर्ग में 18 विद्यालय हुए शामिल, भारत को जानो प्रतियोगिता के द्वितीय चरण का हुआ आयोजन
